17 में डेब्यू 27 में संन्यास, थप्पड़ खाते ही बताया था फिक्सिंग का सच
मोहम्मद आमिर- जिस छोटी उम्र में उन्हें क्रिकेट जगत में अपनी चमक बिखेरनी थी, उसी छोटी उम्र में उनके पांव डगमगा गये।
पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहेम्मद आमिर ने 27 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी, हालांकि वो अभी सीमित ओवर में खेलते रहेंगे, आमिर का नाम दुनिया के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में लिया जाता है, उनके अंदर प्रतिभा कूट-कूट कर भरी है, लेकिन ये अलग बात है कि ये युवा गेंदबाज बहुत छोटी उम्र में ही गलत रास्ते पर चल पड़ा था, वो रास्ता जो स्पॉट फिक्सिंग की ओर जाता था, पांच साल प्रतिबंध झेलने के बाद उन्होने दोबारा वापसी की।पहले ही मैच में छोड़ी थी प्रतिभा की छाप
4 जुलाई 2009 को श्रीलंका के खिलाफ आमिर ने अपना डेब्यू किया था, उन्होने पहले ही मुकाबले में अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ी थी, अपने पहले टेस्ट मैच में उन्होने 6 विकेट हासिल किये थे,
पहली पारी में तीन और दूसरी पारी में तीन विकेट उन्होने हासिल किये। महज 17 साल की उम्र में अपनी धारदार गेंदबाजी से उन्होने बता दिया था कि आने वाले समय में पाक ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में वो चमकेंगे।
स्पॉट फिक्सिंग का आरोप
जिस छोटी उम्र में उन्हें क्रिकेट जगत में अपनी चमक बिखेरनी थी, उसी छोटी उम्र में उनके पांव डगमगा गये, साल 2010 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में उन पर स्पॉट फिक्सिंग का आरोप लगा,
जिसके बाद आईसीसी ने उन्हें 5 साल के लिये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सस्पेंड कर दिया। नवंबर 2011 में तीन पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर, सलमान बट और मोहम्मद आसिफ को लंदन की एक अदालत ने फिक्सिंग का दोषी पाया और 6 महीने जेल की सजा सुनाई, एक अखबार के स्टिंग ऑपरेशन से खुलासा हुआ था कि इन तीनों ने लॉर्ड्स टेस्ट में तीन नोबॉल फेंकने की साजिश रची थी।
आफरीदी ने मारा था थप्पड़
पाके के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाके ने हाल ही में एक टीवी चैनल पर खुलासा किया था कि
वनडे के तत्कालीन कप्तान शाहिद आफरीदी से थप्पड़ खाने के बाद तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने स्पॉट फिक्सिंग की बात कबूल ली थी, रज्जाक ने बताया था कि आफरीदी ने उन्हें कमरे से बाहर जाने को कहा, थोड़ी देर बाद उन्हें थप्पड़ की आवाज आई, जिसके बाद आमिर ने सबकुछ बयां कर दिया।
2016 में वापसी
मोहम्मद आमिर की पांच साल के प्रतिबंध के बाद 2016 में क्रिकेट के मैदान पर वापसी हुई, उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में टीम में शामिल किया गया था,
प्रतिबंध से वापस आने के बाद जब वो सीमारेखा के पास फिल्डिंग कर रहे थे, तो दर्शकों ने उनकी खूब हूटिंग की थी, कुछ दर्शकों ने नोट लहराये थे।



