आधा घंटा योग और लंच में मछली, नुसरत जहां की खूबसूरती और फिटनेस का ये है राज

नुसरत जहां हाल ही में एक निजी न्यूज चैनल से बात करते हुए बताया कि उन्हें बंद कमरे में एक्सरसाइज करना बिल्कुल भी पसंद नहीं है, वो अकसर सुबह जल्दी उठकर खुले आसमान के नीचे कसरत करती हैं।

पश्चिम बंगाल की बशीरहाट लोकसभा सीट से टीएमसी सांसद नुसरत जहां चुनाव जीतने के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई है, कभी अपने कपड़ों को लेकर तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ के लिये, नुसरत के चुनाव लड़ने से पहले भी उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग रही है, हालांकि सांसद बनने के बाद अब उन्हें पूरा देश जानने लगा है, सोशल मीडिया पर लोग उनकी खूबसूरती और फिटनेस की खूब चर्चा कर रहे हैं, हर कोई उनकी फिट बॉडी का राज जानना चाहता है, तो आइये हम आपको बताते हैं कि किस तरह ऐक्ट्रेस अपनी फिटनेस का ध्यान रखती है।

खुले आसमान के नीचे एक्सरसाइज
नुसरत जहां हाल ही में एक निजी न्यूज चैनल से बात करते हुए बताया कि उन्हें बंद कमरे में एक्सरसाइज करना बिल्कुल भी पसंद नहीं है,
वो अकसर सुबह जल्दी उठकर खुले आसमान के नीचे कसरत करती हैं। उनका पसंदीदा एक्सरसाइज रनिंग है, वजन को कंट्रोल में रखने के लिये वो कार्डियो और योग का सहारा लेती हैं, वो रोजाना आधे घंटे योग जरुर करती हैं।

डाइट
अगर एक्ट्रेस की डाइट की बात करें, तो वो अपने दिन की शुरुआत ग्रीन टी के साथ करती हैं, ब्रेकफास्ट के लिये उन्होने कोई फास्ट रुल नहीं बनाया है, कि यही खाना है,
नाश्ता दिन के हिसाब से अलग-अलग होता है। नुसरत ने कहा कि वो बेरीज खूब खाती हैं, क्योंकि उसमें काफी अच्छी मात्रा  में एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं, इसके साथ भी मौसमी फल भी पसंद है। लंच में थोड़ा सा चावल, मछली-करी और दही खाना पसंद करती हैं, नुसरत ऑलिव ऑयल में पका हुआ खाना ही खाती हैं।

रात का खाना
शाम में नाश्ते के रुप में कुछ हल्का-फुल्का ले लेती हैं, फिर रात में सूप और बॉयल्ड चिकन उनके डाइट का हिस्सा होता है।
फिटनेस के मामले में नुसरत ने बताया कि बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को अपना आदर्श मानती हैं, उन्होने कहा कि शिल्पा इस उम्र में भी कमाल की फिट है, हेल्दी होने के बावजूद उनके शरीर पर एक इंच फैट नहीं दिखता है।