विराट और रोहित की पत्नी के बीच दिखी दूरी, आस-पास होने के बाद भी नहीं की बात, लोग पूछ रहे सवाल
टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों की पत्नियां इंग्लैंड में हैं, कुछ खिलाड़ियों की पत्नियां पति और टीम को चीयर करने के लिये स्टेडियम भी पहुंची।
टीम इंडिया ने आईसीसी विश्वकप 2019 के आखिरी लीग मुकाबले में श्रीलंका को सात विकेट से हरा दिया, इसके साथ ही अंक तालिका में टीम नंबर वन बन गई, भारत की इस जीत के हीरो रोहित शर्मा और केएल राहुल की सलामी जोड़ी रही, जिन्होने श्रीलंका के विजयी विदाई नहीं लेने दी, लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेले गये इस मुकाबले का खिलाड़ियों के परिवार वालों ने भी लुत्फ उठाया, कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा और उपकप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं।पति को चीयर अप करने पहुंची
टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों की पत्नियां इंग्लैंड में हैं, कुछ खिलाड़ियों की पत्नियां पति और टीम को चीयर करने के लिये स्टेडियम भी पहुंची, वीआईपी स्टैंड में अनुष्का शर्मा और रितिका सजदेह बैठी थी,
बार-बार कैमरा दोनों पर फोकस कर रहा था, हालांकि एक बार भी दोनों बात करती नहीं दिखी, जिसके बाद ये चर्चा शुरु हो गई, कि दोनों में अनबन चल रही है।
तस्वीर वायरल
रितिका और अनुष्का के बीच दूरी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया, सोशल मीडिया यूजर्स इसे तरह-तरह के कैप्शन के साथ शेयर करने लगे, एक ट्विटर यूजर ने लिखा,
वैसे ये देवरानी-जेठानी में क्या अनबन चल रही हैं। तो कोई कुछ और ही कमेंट कर रहा था।
विराट-रोहित में अनबन
रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा को टीम में जगह नहीं मिली थी, जिसके बाद रोहित और विराट में मनमुटाव की खबरें शुरु हो गई,
हालांकि मैदान पर जिस तरह से दोनों मिलते हैं, उसे देखकर लगता है कि ये महज कोरी अफवाह है, अब दोनों की पत्नियों ने एक-दूसरे से क्यों बात नहीं की, या क्यों नहीं मिली, इसे लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही है।


