हर हाल में भारतीय टीम को विश्वकप जीताना चाहते हैं हिटमैन रोहित शर्मा, वजह है 8 साल पहले का दर्द
हिटमैन रोहित शर्मा को 2011 विश्वकप में जगह नहीं मिली थी, चयनकर्ताओं ने उनकी जगह ऑलराउंडर यूसूफ पठान को मौका दिया था।
आईसीसी विश्वकप में रोहित शर्मा बल्ले से कोहराम मचा रहे हैं, श्रीलंका के खिलाफ उन्होने 103 रनों की यादगार पारी खेली, रोहित ने मौजूदा विश्वकप में 5 शतक ठोंक दिये हैं, वो ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं, रोहित की बल्लेबाजी देख लग रही है कि वो हर मैच में रन बनाकर टीम इंडिया को एक बार फिर से विश्व चैंपियन बनाना चाहते हैं, इसकी एक वजह उनका दर्द भी है, जो उन्हें 8 साल पहले भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने दिया था।विश्वकप में नहीं मिली थी जगह
दरअसल हिटमैन को 2011 विश्वकप में जगह नहीं मिली थी, चयनकर्ताओं ने उनकी जगह ऑलराउंडर यूसूफ पठान को मौका दिया था,
रोहित को आज भी इस बात का दुख है कि विश्वकप जीतने वाली टीम का वो हिस्सा नहीं बन पाये थे, फिर 2015 विश्वकप टीम में उन्हें जगह मिली, लेकिन सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारकर टीम इंडिया बाहर हो गई थी, इस बार हिटमैन के पास टीम को चैंपियन बनाने का मौका है, और वो बल्लेबाजी भी उसी अंदाज में कर रहे हैं।
रोहित का धमाल
रोहित शर्मा इस विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, इंग्लैंड, बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ शतक लगा चुके हैं, इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी अर्धशतक जड़ा था,
मौजूदा विश्वकप में रोहित ने सबसे ज्यादा 647 रन बनाये हैं, उनका औसत 92 से भी ज्यादा है।
2015 से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज
मालूम हो कि 2012 तक रोहित ने सिर्फ दो शतक लगाये थे, लेकिन 2015 के बाद उन्होने अलग ही रुप धारण कर लिया है, हिटमैन ने 2015 के बाद से अब तक सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं,
उनके बल्ले से 22 शतक निकले हैं, उन्होने इस मामले में रन मशीन विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है, विराट ने 2015 के बाद 20, और वॉर्नर ने 14 शतक लगाये हैं।


