साक्षी-अजितेश- विधायक राजेश मिश्रा के खिलाफ अपनों ने ही रचा चक्रव्यूह, एक और बड़ा सच आया सामने

साक्षी-अजितेश - अब इस मामले में एक और नये नाम की एंट्री हुई है, जो राजेश मिश्रा का तथाकथित समर्थक माना जाता है, इस शख्स का नाम गौरव उर्फ अरमान सिंह है।

बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा पर उनकी बेटी साक्षी ने ही गंभीर आरोप लगाकर सनसनी मचा दी थी, लेकिन अब जैसे-जैसे मामला आगे बढ रहा है, वैसे-वैसे एक के बाद एक राज खुलते जा रहे हैं, ये मामला घर से भागकर सिर्फ प्रेम विवाह का नहीं है, बल्कि राजेश मिश्रा को सबक सिखाने के लिये उनके कुछ करीबियों ने ही उनके खिलाफ चक्रव्यूह रचा, ताकि उन्हें सबक सिखाया जा सके, अब इस मामले में दो दिग्गज नेता और उनके घर तक पैठ रखने वाले तथाकथित समर्थक का भी नाम आ रहा है।

समर्थक का भी नाम शामिल
अब इस मामले में एक और नये नाम की एंट्री हुई है, जो राजेश मिश्रा का तथाकथित समर्थक माना जाता है, इस शख्स का नाम गौरव उर्फ अरमान सिंह है,
पुलिस ने गौरव को पिछले साल मोहर्रम के दौरान हुए बवाल में नामजदगी के मामले में जेल भेज दिया है, लेकिन उससे पहले गौरव ने पुलिस के सामने कई राज खोल दिये।

अपनों ने रची साजिश 
3 जुलाई को साक्षी अजितेश के साथ भाग गई थी, 6 दिनों तक ये मामला परिवार और करीबियों तक सीमित रहा, लेकिन फिर 9 जुलाई को साक्षी ने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया,
जिसमें उन्होने अपने परिवार पर संगीन आरोप लगाये, और भागकर शादी करने की बात कही, इसके बाद साक्षी ने एक और वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होने कहा कि उनके पिता ने उनके पीछे गुंडे लगा रखे हैं, वो उनकी जान लेना चाहते हैं, जो वीडियो वायरल हो गया। 

नेशनल मीडिया ने मुद्दा बनाया 
जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, तो राष्ट्रीय चैनलों ने इस मुद्दे को लपका, और देशभर में इसकी चर्चा होने लगी, इसके बाद विधायक राजेश मिश्रा ने अपने स्तर पर इस मामले की जांच कराई,
तो उन्हें पता चला कि साक्षी-अजितेश के बीच ये सिर्फ प्रेम संबंधों का ही मामला नहीं है, बल्कि उन्हें सबक सिखाने के लिये उनकी बेटी को बहकाया गया है, सुनियोजित ढंग से कुछ लोगों ने अजितेश की मदद की है, इसके बाद इस मामले में पुलिस सक्रिय हुई और मामले की जांच शुरु की।

गौरव अजितेश के टच में था 
विधायक के करीबी रहे गौरव उर्फ अरमान सिंह को पुलिस ने पिछले साल मोहर्रम के दौरान हुए बवाल के मामले में उठाया, इसके बाद उसने कई खुलासे किये,
साक्षी को घर से भगाकर ले जाने के बाद अजितेश गौरव से फोन पर संपर्क में था, हालांकि पहले गौरव कह रहा था कि 6 महीने से अजितेश से उसकी बोलचाल बंद थी, लेकिन फोन रिकॉर्ड के मुताबिक 3 से 6 जुलाई तक दोनों के बीच कई बार बातचीत हुई है।