साक्षी ने अजितेश की तस्वीर हटाई, रक्षाबंधन से पहले भाई के लिये कही भावुक कर देने वाली बात
पहले साक्षी मिश्रा ने अपना नाम सीनूअभि रहा था, लेकिन अब उसे बदलकर सीनूम 099 कर लिया है, इसके साथ ही उन्होने खुद को अभि (अजितेश) की टाइग्रेस (शेरनी) बताया था।
घर से भागकर शादी करने के बाद साक्षी मिश्रा ने पिता और भाई पर संगीन आरोप लगाये थे, इसके बाद वो सोशल मीडिया से कुछ दिनों के लिये दूर हो गई थी, अब फिर से वो इस प्लेटफॉर्म पर सक्रिय हो गई है, साक्षी ने इंस्टाग्राम पर अपना नया प्रोफाइल बनाया है, जिसे वो रोजाना अपडेट कर रही हैं, पहले उन्होने अपने प्रोफाइल का नाम सीनूअभि रखा था, लेकिन गुरुवार को उन्होने इसे बदल दिया।पति का नाम हटाया
पहले साक्षी मिश्रा ने अपना नाम सीनूअभि रहा था, लेकिन अब उसे बदलकर सीनूम 099 कर लिया है, इसके साथ ही उन्होने खुद को अभि (अजितेश) की टाइग्रेस (शेरनी) बताया था,
उसे भी उन्होने हटा लिया है, साथ ही डीपी की तस्वीर से पति के साथ अपनी तस्वीर को हटाकर सिर्फ अपनी तस्वीर लगा दी है, फेसबुक पर भी साक्षी ने कई तस्वीरें पोस्ट की है।
तेजी से बढ रहे फॉलोवर्स
जैसे ही साक्षी ने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अपनी प्रोफाइल बनाई, वैसे ही लोग उन्हें फॉलो करने लगे, महज कुछ ही घंटे में उनके करीब 500 से ज्यादा फॉलोवर हो गये, और तेजी से बढ ही रहे हैं,
आपको बता दें कि बीते दिन साक्षी ने भाई के लिये एक भावुक पोस्ट किया था।
भाई के लिये भावुक पोस्ट
साक्षी ने अपने फेसबुक एकाउंट पर मंगलवार को रक्षाबंधन से जुड़ा एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होने लिखा था कि भाई कभी आई लव यू नहीं कहते,
कभी प्यार से ज्यादा बात भी नहीं करते, लेकिन सच ये है कि पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार सिर्फ भाई ही करते हैं, इसके साथ ही साक्षी ने अपना परिवार की कुछ पुरानी तस्वीरें भी पोस्ट की और सभी पर भावुक कर देने वाले मैसेज लिखे।
क्या है पूरा मामला
आपको बता दें कि बरेली के बिथरी चैनपुर सीट से बीजेपी विधायक की बेटी साक्षी मिश्रा अपने भाई के दोस्त अजितेश कुमार के साथ घर से भाग गई,
दोनों ने प्रयागराज के एक मंदिर में शादी कर ली, इसके बाद दोनों ने विधायक पिता और भाई पर आरोप लगाया था, कि उनसे उनकी जान को खतरा है, हालांकि अब साक्षी के पोस्ट्स देख लग रहे हैं, कि उनके तेवर के साथ-साथ सुर भी बदल रहे हैं।



