साक्षी मिश्रा-अजितेश की लव स्टोरी में यूपी पुलिस उठा सकती है ये कदम
पूर्व डीजीपी ने कहा कि बीजेपी विधायक और अजितेश के नाम पर दर्ज लाइसेंसी हथियारों को थाने में जमा करा लेना चाहिये, ताकि दोनों पक्षों में शांति बनी रहे।
बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी और अजितेश की लव स्टोरी अब यूपी पुलिस के लिये सिरदर्द बनता जा रहा है, बरेली पुलिस ने दिल्ली से साक्षी और उनके पति को अपनी सुरक्षा में ले लिया है, अब इस लव स्टोरी में पुलिस का रवैया कैसा हो सकता है, इस पर बोलते हुए यूपी के पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह ने कहा कि ऐसे मामले में पुलिस आईपीसी की धारा 107/116 यानी शांतिभंग के तहत कार्रवाई कर सकती है, विधायक राजेश मिश्रा और उनके लोग कोई हरकत ना करे, इसलिये ये कार्रवाई बहुत जरुरी है।जब्त हो सकते हैं लाइसेंसी हथियार
पूर्व डीजीपी ने कहा कि बीजेपी विधायक और अजितेश के नाम पर दर्ज लाइसेंसी हथियारों को थाने में जमा करा लेना चाहिये, ताकि दोनों पक्षों में शांति बनी रहे,
तनाव को देखते हुए दोनों पक्ष में कोई भी खतरनाक कदम उठा सकते हैं, पूर्व डीजीपी ने कहा कि पुलिस लड़का और लड़की को थाने बुलाकर एक निजी मुचलके पर उनके हस्ताक्षर भी ले सकती है, ताकि दोनों पक्ष आपराधिक कदम ना उठा सके।
सुरक्षा मिलनी चाहिये
मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए पूर्व डीजीपी ने कहा कि साक्षी के पति अजितेश की सगाई भोपाल की एक लड़की से हो चुकी है, दिसंबर में शादी थी,
डिलीट किया फेसबुक अकाउंट
साक्षी मिश्रा के पति अजितेश कुमार ने अपने फेसबुक अकाउंट डिलीट कर दिया है, दरअसल उन्होने अपने फेसबुक अकाउंट पर शादी से पहले हथियारों के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी,
मामले सामने आने के बाद उन्होने तुरंत अपना फेसबुक अकाउंट डिलीट किया।
दूसरी लड़की से सगाई
साक्षी के पति अजितेश की दूसरी लड़की के साथ सगाई की तस्वीर वायरल हो रही थी, अजितेश की सगाई भोपाल की रहने वाली एक लड़की से हो चुकी है,
शादी के लिये 9 दिसंबर की तारीख तय की गई थी, शादी की सारी तैयारियां भी हो गई थी, लड़की के पिता का कहना है कि उस सगाई में उन्होने सात लाख रुपये खर्च किये, अब सगाई टूटने से समाज में बदनामी भी हो रही है।



