संजय मांजरेकर ने धोनी के बारे में कही ऐसी बात, फैंस ने लगा दी क्लास

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने संजय मांजरेकर की कमेंट्री पर सवालिया निशान खड़े किये, और उन्हें भारत वापस भेजने की बात कही।

आईसीसी विश्वकप में बांग्लादेश के खिलाफ जब टीम इंडिया बल्लेबाजी कर रही थी, तो धोनी की आलोचना करना कमेंटेटर संजय मांजरेकर को भारी पड़ गया, दरअसल जैसे ही मांजरेकर ने माही के स्ट्राइक रेट पर सवाल खड़े किये, तो फैंस ने उन्हें  जमकर खरी-खोटी सुनाई, सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उनकी तुलना धोनी से करते हुए उन पर सवाल खड़े किये, एक यूजर ने लिखा, मांजरेकर ने जितने वनडे मैच खेले हैं, धोनी ने उतनी तो हाफ  सेंचुरी लगाई है।

कमेंट्री से हटाने की मांग
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने संजय मांजरेकर की कमेंट्री पर सवालिया निशान खड़े किये, और उन्हें भारत वापस भेजने की बात कही, कुछ यूजरों ने तो यहां तक लिख दिया,
कि जब मांजरेकर कमेंट्री करते हैं, तो वो टीवी की आवाज म्यूट कर देते हैं, तो कई यूजरों ने लिखा कि मांजरेकर टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों के खिलाफ पूर्वाग्रस्त से ग्रस्त हैं, इसलिये माइक हाथ में आते ही आलोचना करने लगते हैं, भारत-बांग्लादेश मैच खत्म होने तक मांजरेकर ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे, उन्हें जमकर ट्रोल किया गया।

धोनी चले गये मैदान से बाहर
भारत-बांग्लादेश के बीच खेले गये मुकाबले को टीम इंडिया ने 28 रनों से जीत लिया, लेकिन इस मैच में एक पल ऐसा भी आया, जब सबके मन में एक सवाल आ गया,
दरअसल मैच के 12वें ओवर में धोनी मैदान से बाहर चले गये, जिसके बाद उनकी गैरमौजूदगी में विकेटकीपिंग ऋषभ पंत ने की ।

सोशल मीडिया पर हंगामा 
मैदान पर भले टीम इंडिया संभली हुई नजर आ रही थी, लेकिन माही के मैदान छोड़कर जाने से सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया, सभी के मन में एक ही सवाल उठ रहा था कि
आखिर ऐसा क्या हुआ, कि धोनी को मैदान छोड़कर जाना पड़ा, फैंस बार-बार यही सवाल पूछ रहे थे कि आखिर क्यों धोनी मैदान से बाहर चले गये। हालांकि 2 ओवर के बाद ही 14वें ओवर में धोनी वापस लौट गये, जिसके बाद फैंस को सूकून मिला।