सपना चौधरी ने ली बीजेपी की सदस्यता, इस सीट से उतर सकती है चुनावी मैदान में

हरियाणा और उसके सीमावर्ती इलाकों में सपना चौधरी की जबरदस्त पॉपुलैरिटी है, बताया जा रहा है कि बीजेपी उन्हें नजफगढ सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा सकती है।

भारतीय जनता पार्टी देश भर में सदस्यता अभियान चला रही है, स्टार डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी ने भी आज बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली, दिल्ली के जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में सपना ने पार्टी की सदस्यता ली, इस खास मौके पर मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और बीजेपी उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान, संगठन महामंत्री रामलाल और दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी भी मौजूद थे।

कांग्रेस में शामिल होकर पलट गई थी 
मालूम हो कि लोकसभा चुनाव से पहले सपना के कांग्रेस में शामिल होने की खबर वायरल हुई थी, कांग्रेस के कई नेताओं ने इसकी पुष्टि भी कर दी थी और सपना चौधरी का प्रियंका गांधी के साथ तस्वीर वायरल हुई थी,
लेकिन बाद में डांसर ने इन खबरों को महज अफवाह बताया था। और कांग्रेस में शामिल होने की खबरों से इंकार कर दिया था।

प्रियंका के साथ तस्वीर
आपको बता दें कि तब सपना ने कहा था कि वो कलाकार है, जब तक स्टेज कार्यक्रम और फिल्में कर रही हैं, तब तक सक्रिय राजनीति में नहीं आएंगी,
फिलहाल चुनाव लड़ने की उनकी कोई मंशा नहीं है, प्रियंका के साथ तस्वीर पर उन्होने कहा था कि वो कांग्रेस महासचिव से मिली थी, लेकिन वो तस्वीर पुरानी है, हालांकि तब सपना ने ये भी कहा था कि मनोज तिवारी उनके संपर्क में हैं।

नजफगढ से लड़ सकती हैं चुनाव
मालूम हो कि हरियाणा और उसके सीमावर्ती इलाकों में सपना चौधरी की जबरदस्त पॉपुलैरिटी है, बताया जा रहा है कि बीजेपी उन्हें नजफगढ सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा सकती है,
सपना इसी विधानसभा में रहती हैं, फरवरी 2020 में दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसकी तैयारियां सभी पार्टियां पहले से ही कर रही है।