सेमीफाइनल में दिल तोड़ने वाली हार के बाद भारतीय टीम से दो दिग्गजों की छुट्टी, कई और निशाने पर
फिटनेस कोच शंकर बासु ने विश्वकप के बाद टीम से अलग होने पर कहा कि वो फिलहाल कुछ समय के लिये ब्रेक चाहते हैं, दोनों ने इस बारे में टीम प्रबंधन और बीसीसीआई को जानकारी दे दी है।
आईसीसी विश्वकप 2019 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम न्यूजीलैंड से 18 रनों से हार गई, इसके बाद ही इस्तीफों का दौर शुरु हो चुका है, भारतीय टीम के दो सपोर्टिंग स्टाफ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, इस्तीफा देने वाले टीम इंडिया के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट और टीम के फिटनेस कोच शंकर बासु को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होने निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा स्वीकार करने की बात कही।कांट्रेक्ट बढाने का ऑफर
फिजियो पैट्रिक फरहार्ट का कांट्रेक्ट वैसे तो विश्वकप तक का ही था, लेकिन इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने इन दोनों को कांट्रेक्ट बढाने का ऑफर दिया था,
लेकिन दोनों में से किसी ने भी इसमें दिलचस्पी नहीं दिखाई, पैट्रिक ने ट्वीट कर लिखा, कि भारतीय टीम के साथ आज मेरा आखिरी दिन था, विश्वकप में हम वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाये, जैसा चाहते थे, मैं बीसीसीआई का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होने मुझे टीम के साथ 4 साल काम करने का मौका दिया, भारतीय टीम और सपोर्टिंग स्टाफ को आगे के सफर के लिये शुभकामनाएं देना चाहता हूं।
टीम प्रबंधन को दी जानकारी
वहीं फिटनेस कोच शंकर बासु ने विश्वकप के बाद टीम से अलग होने पर कहा कि वो फिलहाल कुछ समय के लिये ब्रेक चाहते हैं, दोनों ने इस बारे में टीम प्रबंधन और बीसीसीआई को जानकारी दे दी है।
आपको बता दें कि शंकर बासु ने ही भारतीय क्रिकेटरों के लिये यो-यो टेस्ट पास करना अनिवार्य किया था।
विराट की फिटनेस का श्रेय
वैसे तो शंकर बासु ज्यादातर परदे के पीछे रहकर ही काम करने के लिये जाने जाते हैं, लेकिन टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपनी फिटनेस का क्रेडिट उन्हें देते हैं,
दोनों के बीच काफी अच्छा तालमेल है, जो अकसर नजर भी आता है, शंकर बासु आईपीएल में आरसीबी टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं, बताया जाता है, कि विराट की वजह से ही वो टीम से जुड़े थे।


