शोएब अख्तर ने उड़ाया टीम प्रबंधन का मजाक, पावरप्ले का रुप पता नहीं, बनने चले हैं कोच

वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
तेज गेंदबाज ने कहा कि पाक क्रिकेट को अगर नई दिशा में ले जाना है, तो फिर अब टीम को आधुनिक खिलाड़ियों की जरुरत है।

पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर विश्वकप के दौरान पाक टीम की आलोचना करते रहे, विश्वकप में खराब प्रदर्शन के बाद उन्होने कप्तान सरफराज अहमद पर कई सख्त टिप्पणियां भी की थी, उन्होने सरफराज को मोटा तक कह दिया था, अब उन्होने पाक क्रिकेट को नये मुकाम पर ले जाने के लिये नया सुझाव दिया है।

नई दिशा में ले जाने के लिये सुझाव
तेज गेंदबाज ने कहा कि पाक क्रिकेट को अगर नई दिशा में ले जाना है, तो फिर अब टीम को आधुनिक खिलाड़ियों की जरुरत है, ऐसे खिलाड़ी ना सिर्फ नई सोच लाते हैं,
बल्किी नया रवैया भी लाते हैं, शोएब के मुताबिक ऐसे खिलाड़ी आधुनिक क्रिकेट को कहीं बेहतर तरीके से जानते हैं, शोएब ने टीम के मौजूदा प्रबंधन पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि इन्हें क्रिकेट के बारे में कुछ भी नहीं पता।

मुझे नौकरी की जरुरत नहीं 
अपने आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल पर अख्तर ने कहा कि मुझे नौकरी की आवश्यकता नहीं है, मैं सिर्फ पाक क्रिकेट बोर्ड को सलाह देना चाहता हूं,
कि आगे के लिये उन्हें क्या रणनीति अपनानी चाहिये, वो कैसे पाक क्रिकेट का चेहरा बदल सकते हैं, मैं ऐसा इंसान नहीं हूं, जिसे नौकरी की जरुरत है, अल्लाह ने मुझे सब कुछ दिया है। शोएब ने कहा कि पाक क्रिकेट बोर्ड को स्टार मैनेजमेंट की जरुरत है, जब तक ऐसा नहीं होगा, हम एक स्टार टीम नहीं बन सकते, और निरंतर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकते। साथ ही पूर्व गेंदबाज ने बताया कि मैंने जिन सीनियर खिलाड़ियों के साथ काम किया, वो बड़े बल्लेबाज और बड़े गेंदबाज तो थे, लेकिन उन्हें क्रिकेट की कोई जानकारी नहीं थी, वो आधुनिक क्रिकेट की जरुरतों के बारे में कुछ भी नहीं जानते थे।

पावरप्ले का रुल तक पता नहीं
पूर्व गेंदबाज ने टीम के मौजूदा प्रबंधन पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें क्रिकेट के बारे में कुछ नहीं पता, शोएब के मुताबिक मैं चार सीनियर स्टार खिलाड़ियों से पूछा,
कि क्रिकेट के मैदान पर सर्किल के बाहर कितने खिलाड़ियों को रखने की अनुमति होती है, उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी, जबकि ये चारों सिर्फ अपने बड़े नाम के बूते पाक टीम के कोच बनना चाहते हैं।

इन्हें बनाया जाए कोच 
किन खिलाड़ियों को पाक क्रिकेट टीम का कोच बनाया जाएगा, इस बारे में बोलते हुए रावलपिंडी एक्सप्रेस ने कहा कि मोहम्मद यूसूफ, मोहम्मद वसीम और सईद अनवर को ये जिम्मेदारी दी जानी चाहिये,
इसके साथ ही शोएब अख्तर ने यूनिस खान का भी नाम लिया।