फिर विवादों में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, महिला ने लगाया संगीन आरोप, सबूत भी रख दिये सामने

मौजूदा विश्वकप में गेंद से शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज पर सोफिया नाम की महिला ने नया आरोप लगाया है, उन्होने बताया कि मोहम्मद शमी उन्हें मैसेज भेजते रहते हैं।

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक बार फिर गलत कारणों से सुर्खियों में हैं, दरअसल शमी के लिये पिछले डेढ साल काफी मुश्किलों भरा रहा था, पत्नी हसीन जहां से शमी पर घरेलू हिंसा और गैर महिलाओं से अवैध संबंध के आरोप लगाये थे, जिसकी वजह से उन्हें आलोचना भी झेलनी पड़ी थी, हालांकि बड़ी मुश्किल से शमी उन विवादों से आगे निकले, लेकिन एक बार फिर वो नये विवाद में फंसते दिख रहे हैं।

महिला का आरोप
जी हां, मौजूदा विश्वकप में गेंद से शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज पर सोफिया नाम की महिला ने नया आरोप लगाया है, उन्होने बताया कि मोहम्मद शमी उन्हें मैसेज भेजते रहते हैं,
सोफिया ने अपने ट्विटर हैंडल पर उसका स्क्रीन शॉट भी पोस्ट किया है, जिससे एक बार फिर से शमी के व्यक्तित्व पर सवालिया निशान लग रहा है।

गुड ऑफ्टरनून
इस स्क्रीन शॉट में दिख रहा है कि मोहम्मद शमी ने सोफिया को उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर गुड ऑफ्टरनून लिखकर भेजा था, सोफिया ने शमी के इस मैसेज का स्क्रीन शॉट पोस्ट करते हुए लिखा,
कि शमी जैसा लोकप्रिय खिलाड़ी उसे मैसेज क्यों भेजता है, इसके साथ ही उन्होने लिखा है कि क्या कोई बता सकता है कि 1.4  मिलियन फॉलोवर वाला कोई क्रिकेटर उसे मैसेज क्यों भेज रहा है।

पत्नी ने लगाये थे संगीन आरोप
मालूम हो कि इस स्क्रीन शॉट में साफ-साफ दिख रहा है, कि शमी के प्रोफाइल पर ब्लू टिक लगा हुआ है, जिसे वैरिफाइड हैंडल माना जाता है, इससे पहले मोहम्मद शमी पर उनकी पत्नी ने कई संगीन आरोप लगाये थे,
उन्होने कहा था कि शमी को उन्होने लड़कियों को गलत मैसेज करते हुए पकड़ा था, इसके साथ गैर महिलाओं के साथ उनके अवैध संबंध का भी आरोप लगाया था।