किसी खूबसूरत हीरोइन या मॉडल से कम नहीं है सोनू सूद की पत्नी, दिलचस्प है लव स्टोरी
सोनू सूद और सोनाली ने 25 सितंबर 1996 को शादी की थी, करीब 23 सालों के बाद भी दोनों का रिश्ता आज भी प्यार भरा है, सोनू के दो बेटे भी हैं।
आम तौर पर फिल्मी सितारे अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया से ज्यादा दूर नहीं रख पाते, लेकिन बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के मामले में ऐसा नहीं है, सोनू भले फिल्मों में लाइमलाइट बटोरते हों, लेकिन निजी जिंदगी में वो बेहद रिजर्व रहते हैं, फिल्म इंडस्ट्री में उनके दोस्त तो बहुत हैं, लेकिन वो ज्यादा बॉलीवुड इवेंट्स और पार्टियों में नहीं दिखते, वो अपने परिवार को भी सुर्खियों से दूर ही रखना पसंद करते हैं। हालांकि सोनी की पत्नी सोनाली जब भी मीडिया के कैमरों के सामने आती है, तो कैमरे उन पर फोकस हो जाते हैं, सोनाली बेहद खूबसूरत हैं, लेकिन कैमरों से दूरी बनाकर रखती हैं, आज सोनू सूद के 46वें जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी लव स्टोरी के बारे में बताते हैं।23 साल पहले शादी
सोनू सूद और सोनाली ने 25 सितंबर 1996 को शादी की थी, करीब 23 सालों के बाद भी दोनों का रिश्ता आज भी प्यार भरा है, सोनू के दो बेटे भी हैं, खास बात ये है कि सोनाली फिल्म इंडस्ट्री से नहीं हैं,
शायद यही वजह है कि वो लाइम लाइट से दूरी बनाकर रखती हैं, बताया जाता है कि सोनू और सोनाली की मुलाकात कॉलेज के दिनों में हुई थी, सोनू पंजाबी परिवार से हैं, तो सोनाली तेलूगू परिवार से ताल्लुक रखती है।
संघर्ष के दिनों में दिया साथ
सोनू ने बताया कि उनकी मुलाकात सोनाली से तब हुई थी, जब वो इंजीनियरिंग की पढाई कर रहे थे, अपनी निजी जिंदगी के बारे में बताते हुए सोनू सूद ने कहा था कि
सोनाली ने उनका हर कदम पर साथ दिया, मुंबई में संघर्ष के दिनों में उन्हें एक ऐसे फ्लैट में रहना पड़ा था, जिसमें तीन और लोग रहते थे, शादी के बाद सोनाली अपने पति के साथ खुशी-खुशी एक कमरे में रहती थी, कभी शिकायत नहीं की, हालांकि अगले कुछ ही दिनों में हालात बदले और सोनू ने बड़ा फ्लैट ले लिया।
करियर की शुरुआत
इंजीनियरिंग करने के बाद सोनू सूद ने मॉडलिंग करनी शुरु की, उन्होने मिस्टर इंडिया कॉन्टेस्ट में भी हिस्सा लिया, उसके बाद उन्होने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1999 में तमिल फिल्म कल्लाझागर से की थी।
उन्होने कई बॉलीवुड फिल्मों में यादगार किरदार निभाये, सलमान खान की फिल्म दबंग में छेदी लाल के किरदार ने उन्हें नई पहचान दिलाई।


