टी-20 विश्वकप का शेड्यूल जारी, इस टीम से है विराट सेना का पहला मुकाबला
टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला मेलबर्न के क्रिकेट मैदान पर खेला जाएगा, वहीं भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी।
आईसीसी विश्वकप खत्म हो चुका है, अब सभी टीमों की नजर अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्वकप पर है, जो 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक चलेगा, टूर्नामेंट में 12 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसे सुपर 12 कहा जाएगा, मेजबान ऑस्ट्रेलिया के अलावा टीम इंडिया, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान ने टूर्नामेंट में सीधे क्वालिफाई कर लिया है, जबकि कम रैंकिग की वजह से श्रीलंका और बांग्लादेश को क्वालिफाई खेलना होगा।अफ्रीका के साथ पहला मुकाबला
टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला मेलबर्न के क्रिकेट मैदान पर खेला जाएगा, वहीं भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी,
आईसीसी विश्वकप 2019 में भी टीम इंडिया ने अपने अभियान की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही किया था।
दो ग्रुप में टीम
सुपर 12 में दो ग्रुप बनाये हैं, जिसमें 6-6 टीमें है, भारत और पाकिस्तान को अलग-अलग ग्रुप में रखा गया है, ग्रुप ए में पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड,
वेस्टइंडीज और क्वालिफायर ग्रुप ए के विजेता और उपविजेता टीम है। जबकि दूसरे ग्रुप में भारत, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, क्वालिफायर ग्रुप बी की विजेता और उपविजेता टीम होगी।
पहला मुकाबला
भारतीय टीम का पहला मुकाबला पर्थ में दक्षिण अफ्रीका से होगा, दूसरा मुकाबला 29 अक्टूबर को मेलबर्न में क्वालिफायर ग्रुप ए की उपविजेता के साथ होगी,
तीसरे मुकाबले में मेलबर्न पर इंग्लैंड से सामना होगा, फिर 5 नवंबर को एडिलेड में क्वालिफायर ग्रुप बी के विजेता से भिड़ंत और 8 नवंबर को सिडनी में अफगानिस्तान से मुकाबला होगा, अगर भारत-पाक की टीम सेमीफाइनल के लिये क्वालिफाई करती है, तो वहां भिड़त हो सकती है, उससे पहले दोनों का मुकाबला नहीं है।


