16 साल में इतनी बदल गई सलमान की ये हीरोइन, योगा ट्रेनर से शादी कर छोड़ दिया था बॉलीवुड
भूमिका चावला के साथ उनकी पांच साल का बेटा भी था, इस दौरान उन्होने ब्लैक टॉप और जींस पहन रखा था।
फिल्म तेरे नाम की निर्जरा तो आपको याद ही होगी, निर्जरा यानी भूमिका चावला, जिन्होने सलमान खान की फिल्म तेरे नाम से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, ये फिल्म जबरदस्त हिट रही थी, पहली ही फिल्म सुपरहिट देकर रातोंरात स्टार बनने वाली भूमिका चावला आज सिल्वर स्क्रीन से गायब हो चुकी है, अब एक्ट्रेस शादी कर सेटल हो चुकी है, हाल ही में भूमिका को मुंबई के एक थिएटर के बाहर स्पॉट किया गया।कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया
भूमिका चावला के साथ उनकी पांच साल का बेटा भी था, इस दौरान उन्होने ब्लैक टॉप और जींस पहन रखा था, आपको बता दें कि 40 वर्षीय एक्ट्रेस ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी,
फिर हिंदी के अलावा तेलूगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़, भोजपुरी और पंजाबी फिल्मों में भी काम किया।
तेरे नाम ने दिलाई पहचान
पंजाबी परिवार में पैदा हुई भूमिका की पहली फिल्म युवाकु़डु थी, ये एक तेलूगू फिल्म थी, साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म कुशी के लिये एक्ट्रेस को फिल्म फेयर बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला था,
भूमिका कुछ ही समय में दक्षिण भारतीय फिल्मों का एक जाना पहचाना नाम बन चुकी थी, तभी उन्हें सलमान के साथ तेरे नाम ऑफर किया गया, जिसने उन्हें पूरे देश में पहचान दिला दी।
अभिषेक के साथ फिल्म
फिल्म तेरे नाम जबरदस्त हिट रही थी, वो उस साल सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी थी, फैंस ने सलमान खान के साथ-साथ भूमिका चावला की एक्टिंग को भी खूब सराहा था,
इसके बाद उन्हें कई हिंदी फिल्मों के ऑफर मिलने लगे, साल 2004 में भूमिका ने अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म रन में काम किया, हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी।
योगा ट्रेनर से प्यार
प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अगर उनके पर्सनल लाइफ की बात करें, तो फिल्मों में कदम रखने से पहले भूमिका चावला योगा सीख रही थीं, भरत ठाकुर उनके ट्रेनर थे,
योगा सीखते-सीखते एक्ट्रेस को अपने ट्रेनर से प्यार हो गया, दोनों ने करीब चार साल डेट करने के बाद शादी कर ली। दोनों की शादी नासिक के देवलानी के एक गुरुद्वारे में हुई, शादी के सात साल बाद 2014 में एक्ट्रेस ने एक बेटे को जन्म दिया, नॉन फिल्मी बैकग्राउंड वाली शख्स से शादी करने वाली एक्ट्रेस अपनी शादीशुदा जिंदगी को एंन्जॉय कर रही हैं।



