उन्नाव केस- ट्रक के नंबर प्लेट पर क्यों लगा था कालिख, ट्रक मालिक ने बताई पूरी बात
योगी आदित्यनाथ सरकार ने पीड़िता के परिवार को आश्वासन दिया है, कि अगर वो चाहते हैं कि मामले की जांच सीबीआई से हो, तो उनकी सरकार इस दुर्घटना की जांच सीबीआई को रेफर करने को तैयार है।
उन्नाव बलात्कार पीड़िता की कार दुर्घटना के केस में नया खुलासा हुआ है, जिस ट्रक ने कार को टक्कर मारी थी, उसके नंबर प्लेट पर ग्रीस (कालिख) लगा हुआ था, जिससे नंबर साफ पता नहीं चल रहा था, अब ट्रक मालिक ने बताया कि ट्रक फाइनेंस करवाया था, फाइनेंसर का काफी पैसा बाकी था, सड़क पर फाइनेंसर ट्रक को पहचान ना ले, इसलिये नंबर प्लेट पर ग्रीस लगा दिया था।नंबर प्लेट पर ग्रीस
सरकारी सूत्रों के अनुसार जिस ट्रक से दुर्घटना हुआ, उसका नंबर यूपी-71 एपी 8300 है, लेकिन ट्रक के नंबर प्लेट पर यूपी -71 ही लिखा दिख रहा है, बाकी अक्षऱ पर ग्रीस लगा हुआ है,
जिसकी वजह से नंबर कुछ समझ नहीं आ रहा है, ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है, कार की फॉरेसिंक जांच के लिये भी आदेश दे दिये गये हैं।
सीएम ने दिया आश्वासन
इस बीच प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार ने पीड़िता के परिवार को आश्वासन दिया है, कि अगर वो चाहते हैं कि मामले की जांच सीबीआई से हो,
तो उनकी सरकार इस दुर्घटना की जांच सीबीआई को रेफर करने को तैयार है, रविवार को हुए इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी, पीड़िता और उसके वकील गंभीर रुप से घायल हैं, दोनों का लखनऊ के केजेएमयू अस्पताल में इलाज चल रहा है, रिपोर्ट के अनुसार वकील और पीड़िता दोनों लाइफ सपोर्टिंग सिस्टम पर हैं।
सुरक्षाकर्मी नहीं गये
यूपी पुलिस के डीजीपी ओपी सिंह ने मामले में कहा कि पीड़िता को तीन निजी सुरक्षाकर्मी दिये गये थे, लेकिन कार में स्थान ना होने की वजह से पीड़िता ने सुरक्षाकर्मियों को रुकने के लिये कहा था,
ओपी सिंह ने कहा कि शुरुआती जांच में ये मामला दुर्घटना का लग रहा है, क्योंकि ट्रक तेज रफ्तार से आ रही थी, मामले में चश्मदीदों के भी बयान दर्ज कर लिये गये हैं।


