अनुच्छेद 370 पर भारत के समर्थन में खुलकर आया फ्रांस, बयान सुनकर तिलमिला जाएंगे इमरान खान
फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि इस मामले में फ्रांस का यही रुख है, कि कश्मीर दो देशों के बीच का द्विपक्षीय मामला है।
जम्मू-कश्मीर में मोदी सरकार की ओर से अनुच्छेद 370 हटाये जाने का विरोध कर रहे पाकिस्तान को एक और झटका लगा है, फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों ने कश्मीर के मसले पर भारत सरकार का समर्थन किया है, और किसी भी तीसरे देश को इस मामले में दखल नहीं देने की हिदायत दी है।मोदी-मैंक्रो के बीच बातचीत
पीएम मोदी ने गुरुवार को फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों के साथ लंबी बातचीत हुई, इस मौके पर दोनों ने रणनीतिक साझेदारी को बढावा देने के लिये गतिशील और बहुआयामी संबंधों के संपूर्ण आयाम की समीक्षा की, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि
दोनों देशों के नेताओं के बीच 90 मिनट से ज्यादा समय तक आमने-सामने बैठकर बातचीत हुई, जिसमें कई अहम मुद्दों पर बात हुई।
तनाव कम करने की अपील
फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि इस मामले में फ्रांस का यही रुख है, कि कश्मीर दो देशों के बीच का द्विपक्षीय मामला है, राजनीतिक वार्ता से ही इसे सुलझाया जाए,
ताकि शांति स्थापित हो सके, फ्रांस ने संबंधित पक्षों से तनाव कम करने की भी अपील की है।
स्मारक स्थल का उद्घाटन
पीएम मोदी अपने दो दिवसीय यात्रा के दौरान अपने फ्रांसिसी समकक्ष एडवर्ड फिलिप के साथ भी मुलाकात करेंगे, यहां भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिलेंगे,
यात्रा के दौरान वो फ्रांस में 1950 से 1960 के दशकों में एयर इंडिया के दो विमान हादसों में मारे गये लोगों की याद में बनाये गये स्मारक स्थल का उद्घाटन करेंगे।


