जैकलीन फर्नांडीस ने ऐसे मनाया अपना जन्मदिन, कभी इस बॉलीवुड डायरेक्टर से जुड़ा था नाम
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं, वो इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं।
बॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस बीते दिन 11 अगस्त को 34 साल की हो गई, एक्ट्रेस ने इस साल अपना जन्मदिन दोस्तों के साथ श्रीलंका में सेलिब्रेट किया, आपको बता दें कि जैकलीन फर्नांडिस का जन्म 11 अगस्त 1985 को बहरीन में हुआ था, वो साल 2006 में मिस श्रीलंका यूनिवर्स भी रह चुकी हैं।फिल्म में एंट्री
जैकलीन का पालन पोषण कोलंबो में हुआ है, साल 2009 में वो मॉडलिंग के उद्देश्य से भारत आई थीं, जहां उन्हें सुजॉय घोष ने देखा और उनमें उन्हें एक्ट्रेस नजर आया,
जिसके बाद घोष ने उन्हें अलादीन फिल्म ऑफर की, जैकलीन ने भी फिल्म के लिये हां कह दी और नये सफर पर निकल पड़ी।
सोशल मीडिया पर सक्रिय
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं, वो इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं,
अब उन्होने अपने जन्मदिन पर कुछ हॉट और बिंदास तस्वीरें उन्होने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
साजिद खान के साथ जुड़ा नाम
आपको बता दें कि जैकलीन का नाम बॉलीवुड निर्देशक साजिद खान के साथ भी जुड़ चुका हैं, दोनों ने कुछ फिल्मों में साथ काम किया,
कहा जाता है कि इस दौरान दोनों रिलेशनशिप में थे, हालांकि फिर बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया, जैकलीन सलमान खान की फिल्म किक से काफी पॉपुलर हुई थी, उसके बाद वो लेगातार बड़े परदे पर नजर आ रही हैं।


