बौखलाहट में इमरान खान ने पार की हद, ट्विटर पर उगला जहर
इमरान के ये दोनों ट्वीट पूरी तरह से उनकी बौखलाहट को दिखाता है, वो भारत की छवि को खराब करने के लिये प्रोपेगेंडा के तहत जम्मू-कश्मीर के मसले को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठा रहे हैं।
भारत सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए को निष्प्रभावी किये जाने के बाद से पाकिस्तान पगलाया हुई है, उसकी बौखलाहट शांत होने का नाम नहीं ले रही है, पाक भारत के साथ तमाम रिश्ते खत्म करने का ऐलान कर चुका है, अब पाकिस्तानी पीएम इमरान खान ने ट्विटर के जरिये जहर उगला है, उन्होने गुरुवार को दो ट्वीट किये, जिसमें जम्मू-कश्मीर को लेकर भारत पर बेबुनियाद आरोप लगाये हैं।आंदोलन गति पकड़ेगा
इमरान खान ने पहले ट्वीट में लिखा, पूरी दुनिया इंतजार कर रही है, जम्मू-कश्मीर से कर्फ्यू हटने के बाद वहां क्या हालात बनेंगे, बीजेपी की सरकार क्या सोचती है,
कि वो सैन्य बल की ताकत से उत्पीड़ित कश्मीरियों के स्वतंत्रता आंदोलन को कुचल देगी, मुझे पूरा भरोसा है कि ये आंदोलन फिर से गति पकड़ेगा।
रोकने की हिम्मत नहीं
इसके बाद पाकिस्तानी वजीर-ए-आजम ने दूसरे ट्वीट में लिखा, क्या अंतरराष्ट्रीय समुदाय कश्मीरियों के नरसंहार का साक्षी बनेगा,
सवाल ये है कि क्या हम बीजेपी सरकार के दबाव में फासीवादी राज का एक और नमूना देखेंगे, क्या अंतरराष्ट्रीय समुदाय में नैतिक स्तर पर इसे रोकने की हिम्मत नहीं है।
कोई नहीं कर रहा मदद
इमरान के ये दोनों ट्वीट पूरी तरह से उनकी बौखलाहट को दिखाता है, वो भारत की छवि को खराब करने के लिये प्रोपेगेंडा के तहत जम्मू-कश्मीर के मसले को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठा रहे हैं,
हालांकि कोई भी देश खुलकर उनका समर्थन नहीं कर रहा है, उल्टा अमेरिका ने चेतावनी दी है कि जल्द से जल्द आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करें।
The whole world is waiting to see what happens to oppressed Kashmiris in IOK when curfew is lifted. Does the BJP govt think by using greater military force against Kashmiris in IOK, it will stop the freedom movement? Chances are it will gain momentum.— Imran Khan (@ImranKhanPTI) August 8, 2019


