कश्मीर आईजी ने राहुल गांधी के दावों की खोल दी पोल, कुछ लोग अफवाह फैलाने में लगे हैं, वीडियो

वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
कश्मीर रेंज के आईजी एसपी पानी ने कहा कि कश्मीर घाटी में गोलीबारी की घटनाओं की संबंध में कुछ अंतरराष्ट्रीय मीडिया अफवाह फैलाने की कोशिश कर रही है।

अनुच्छेद 370 हटाये जाने के बाद से पूरी दुनिया की नजर जम्मू-कश्मीर पर है, अब कश्मीर आईजी ने राहुल गांधी के उस दावे को खारिज किया है, जिसमें उन्होने कहा था कि कश्मीर घाटी में फायरिंग की रिपोर्ट उनके पास आई है, कश्मीर रेंज  के आईजी एसपी पानी ने वीडियो जारी कर पूरे मामले पर स्पष्टीकरण दी है, उन्होने साफ शब्दों में कहा कि घाटी में पिछले 6 दिनों में कोई फायरिंग की घटना नहीं हुई है।

क्या कहा आईजी ने 
कश्मीर रेंज के आईजी एसपी पानी ने कहा कि कश्मीर घाटी में गोलीबारी की घटनाओं की संबंध में कुछ अंतरराष्ट्रीय मीडिया अफवाह फैलाने की कोशिश कर रही है,
हम इस मामले को स्पष्ट कर देना चाहते हैं, कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है, घाटी में पिछले एक सप्ताह से शांति कायम है।

प्रेस रिलीज जारी 
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस संदर्भ में एक प्रेस रिलीज जारी किया है, मुख्य सचिव और जम्मू-कश्मीर डीजीपी ने आम लोगों से मनगढंत खबरों पर भरोसा नहीं करने का अनुरोध किया है,
कश्मीर में पिछले 6 दिनों में कोई फायरिंग की घटना नहीं हुई है, घाटी में स्थिति शांतिपूर्ण है, लोग सहयोग कर रहे हैं, स्थिति को सामान्य बनाने के लिये कर्फ्यू में ढील दी जा रही है, श्रीनगर और दूसरे स्थानों पर लोग ईद की खरीददारी के लिये घर से बाहर निकल रहे हैं।

राहुल गांधी का दावा 
आपको बता दें कि राहुल गांधी ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए दावा किया था कि जम्मूा-कश्मीर में हालात बेहद खराब हैं, हिंसा की खबरों से उन्हें चिंता हो रही है,
जम्मू-कश्मीर में क्या हो रहा है, पीएम मोदी साफ-साफ सबको बताएं, साथ ही उन्होने ये भी दावा किया था, कि हमारे पास रिपोर्ट आई है, कि जम्मू-कश्मीर में हिंसा हो रही है, वहां के लोग परेशान हैं।