लद्दाख सांसद का जोरदार भाषण, विरोधी दलों को धो डाला, पीएम ने तारीफ में कही बड़ी बात, वीडियो

वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
बीजेपी सांसद जामयांग शेयरिंग ने कहा कि आज भारत के इतिहास में वो दिन है, जो गलती जवाहर लाल नेहरु ने की थी, उसका सुधार हो रहा है।

जम्मू-कश्मीर को लेकर मोदी सरकार ने जो फैसला लिया है, उसे लेकर देशभर में बहस छिड़ी हुई है, लोकसभा में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल पर बहस के दौरान लद्दाख से बीजेपी सांसद जामयांग शेयरिंग ने जोरदार भाषण दिया, उन्होने सरकार को लद्दाख को केन्द्र शासित प्रदेश बनाने के लिये शुक्रिया कहा, जामयांग शेरिंग का भाषण इतना जोरदार था, कि अमित शाह से लेकर राजनाथ सिंह तक उनके हर वाक्य पर तालियां पीटते दिखे।

गलती नेहरु ने की, सुधार अब
बीजेपी सांसद जामयांग शेयरिंग ने कहा कि आज भारत के इतिहास में वो दिन है, जो गलती जवाहर लाल नेहरु ने की थी, उसका सुधार हो रहा है,
70 साल तक कांग्रेस, पीडीपी और नेशनल कांफ्रेंस ने लद्दाख को अपनाया ही नहीं, आज वहां की बात कर रहे हैं, ये लोग लद्दाख को जानते तक नहीं, किताबें पढकर बोल रहे हैं।

हमारा विकास नहीं हुआ
जामयांग ने आगे बोलते हुए कहा कि हम शुरुआत से ही भारत का अटूट अंग बनना चाहते थे, हमने पहले भी कहा था कि लद्दाख को जम्मू-कश्मीर के साथ मत रखिये,
ऑर्टिकल 370 की वजह से हमारा विकास नहीं हो सका, इसके लिये पूरी तरह से कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार है।


विरोधियों पर निशाना 
सांसद ने कहा कि 1965-71 और 99 की लड़ाई में हमेशा लद्दाख के लोगों ने बलिदान दिया, नेशनल कांफ्रेंस के सांसद कह रहे हैं, कि धारा 370 हटने से बहुत कुछ खो देंगे,
मैं उनकी बात मानता हूं, इससे एक चीज जरुर खो देंगे, वो है दो परिवारों की रोजी रोटी, जो अब तक कश्मीर पर राज करते रहे हैं, केन्द्र शासित प्रदेश बनाना हमारे मेनिफेस्टो का हिस्सा था, लोगों ने इसके लिये हमें वोट दिया था।

पीएम ने की तारीफ 
बीजेपी सांसद के भाषण पर ना सिर्फ अमित शाह और राजनाथ सिंह जैसे वरिष्ठ नेता ताली बजा रहे थे, बल्कि पीएम मोदी ने बी सांसद की तारीफ की है,
उन्होने सांसद के भाषण का क्लिप ट्वीट किया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है, वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें