बहरीन में अरुण जेटली को याद कर भावुक हुए पीएम मोदी, भाषण में कही बड़ी बात, वीडियो
वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
पीएम मोदी अरुण जेटली की पत्नी संगीता और बेटे रोहन से फोन पर बात की, दोनों ने उन्हें विदेश यात्रा रद्द नहीं करने का अनुरोध किया।
पीएम नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को बहरीन में अपने पूर्व मंत्रिमंडल सहयोगी और मित्र अरुण जेटली को याद किया, उन्होने कहा कि वो सोच भी नहीं सकते कि वो यहां बहरीन में हैं और उनके मित्र नहीं रहे, आपको बता दें कि पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का शनिवार दोपहर नईदिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया, वो 66 साल के थे, उन्हें 9 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था।पीएम ने क्या कहा
पीएम मोदी ने बहरीन में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं यहां बहरीन में हूं, जबकि मेरे प्यारे दोस्त अरुण जेटली नहीं रहे,
कुछ दिन पहले हमने अपनी पूर्व विदेश मंत्री बहन सुषमा स्वराज को खो दिया, आज हमारे मित्र अरुण चले गये, पीएम ने जेटली के साथ अपनी दशकों पुरानी दोस्ती को याद करते हुए भावुक हो गये।
शोक मना रहा हूं
नरेन्द्र मोदी ने आगे बोलते हुए कहा कि ऐसे समय में जब लोग जन्माष्टमी का पर्व मना रहे हैं, तो मैं अपने मित्र अरुण के निधन का शोक मना रहा हूं,
पीएम मोदी ने कहा कि वो एक तरफ अपने कर्तव्य पथ से बंधे हैं, जबकि दूसरी ओर उनका मन शोक से भरा हुआ है, आपको बता दें कि नरेन्द्र मोदी को 2013 में पीएम उम्मीदवार बनाने वालों में अरुण जेटली की बड़ी भूमिका थी।
पत्नी और बेटे से बात
पीएम मोदी अरुण जेटली की पत्नी संगीता और बेटे रोहन से फोन पर बात की, दोनों ने उन्हें विदेश यात्रा रद्द नहीं करने का अनुरोध किया,
आपको बता दें कि आज दोपहर बाद पूर्व वित्त मंत्री का निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा, जिसमें कई दिग्गज राजनेता भी शामिल होंगे, वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें
#WATCH PM Modi while addressing the Indian community in Bahrain, reacts on the demise of #ArunJaitley: I can't imagine that I am so far here while my friend has gone away. Some days ago, we lost our former External Affairs Minister Behen Sushma Ji. Today my friend Arun went away pic.twitter.com/NcMZ5dU069— ANI (@ANI) August 24, 2019


