महबूबा 370 में उलझी रही, बीजेपी ने कर दिया खेल, पार्टी में मची खलबली

जम्मू-कश्मीर के इन नेताओं को बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। अनायत अली पीडीपी के मुस्लिम चेहरों में प्रमुख थे।

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा लिया गया है, राज्य के बड़े नेताओं को नजरबंद रखा गया है, इन सबके बीच महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीडीपी को बड़ा झटका लगा है, पार्टी के बड़े मुस्लिम चेहरों में से एक अनायत अली समेत 8 लोगों ने बीजेपी  ज्वाइन कर लिया है, जम्मू-कश्मीर विधान परिषद के सभापति हाजी अनायत अली समेत कारगिल के प्रमुख नेता बीजेपी में शामिल हो गये हैं।

नड्डा ने ज्वाइन कराया बीजेपी 
जम्मू-कश्मीर के इन नेताओं को बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। अनायत अली पीडीपी के मुस्लिम चेहरों में प्रमुख थे,
ऐसे में उनका बीजेपी ज्वाइन करना पीडीपी के लिये बड़ा झटका माना जा रहा है, बीजेपी ज्वाइन करने पर इन नेताओं का लद्दाख बीजेपी सांसद नामग्याल ने भी स्वागत किया है। उन्होने कहा कि इससे पता चलता है कि केन्द्र शासित प्रदेश बनाये जाने के फैसले से लेह और कारगिल जिले समेत पूरा क्षेत्र खुश है।

लोग खुश हैं 
अनायत अली ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि मुस्लिम बहुल जिले कारगिल के लोगों ने भले लद्दाख के लिये केन्द्र शासित क्षेत्र का दर्जा ना मांगा हो,
लेकिन मोदी सरकार के फैसले के बाद वो खुश हैं, क्योंकि अब केन्द्र मामलों को सीधे तौर पर देखेगा, जिसमें विकास परियोजनाएं भी शामिल होगी।

हालात सामान्य हो रहे
आपको बता दें कि मोदी सरकार ने कुछ दिन पहले ही जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का फैसला लिया है, एहतियातन घाटी में कर्फ्यू लगा दिया गया था और बड़े नेताओं को नजरबंद कर दिया गया था,
हालांकि कर्फ्यू में ढील दे दी गई है, लेकिन नेताओं को अभी भी नजरबंद ही रखा गया है, धीरे-धीरे अब हालात सामान्य हो रहे हैं।