कंगाल पाकिस्तान के पास चाय-बिस्कुट तक के पैसे नहीं, इमरान सरकार के फैसले से खलबली

इमरान खान सरकार ने ऑफिशियल मीटिंग के दौरान रिफ्रेशमेंट में कटौती की है, मीटिंग के दौरान परोसे जाने वाले चाय और बिस्कुट पर भी रोक लगा दिया गया है।

पाकिस्तान की ऑर्थिक हालात इन दिनों बद से बदतर होती जा रही है, भारत के साथ व्यापारिक संबंध खत्म करने के बाद से उसकी माली हालत पर असर पड़ रहा है, ऐसे में पाक के पीएम इमरान खान ने सरकार में कॉस्ट कटिंग करना शुरु कर दिया है, दीवालिया होने की कगार पर पहुंच चुके पाक ने संघीय सरकार में नई नौकरियों पर रोक लगा दी है, ये फैसला लिया गया है कि संघीय सरकार विकासपरक योजनाओं को छोड़कर अन्य किसी भी काम के लिये किसी नये रोजगार का सृजन नहीं करेगी।

रिफ्रेशमेंट में कटौती 
पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार इमरान खान सरकार ने ऑफिशियल मीटिंग के दौरान रिफ्रेशमेंट में कटौती की है, मीटिंग के दौरान परोसे जाने वाले चाय और बिस्कुट पर भी रोक लगा दिया गया है,
ऐसे में डायबिटीज या अन्य बिमारियों से जूझ रहे अधिकारियों के लिये मीटिंग में घंटों बिना कुछ खाये पीए बैठना मुश्किल हो रहा है।

अखबार-मैगजीन पर भी रोक
इमरान सरकार ने मौजूदा वित्तीय वर्ष में नई गाड़ी या लग्जरी सामान नहीं खरीदने समेत कई तरह की कॉस्ट कटिंग की है,
सरकार ने अधिकारियों के लिये एक से ज्यादा अखबार और मैग्जीन पर भी रोक लगा दिया है। इसके साथ ही सरकारी दफ्तरों में कागज की खपत घटाने के लिये सभी सरकारी संदेशों के आदान-प्रदान में कागज के दोनों तरफ इस्तेमाल करने का फैसला लिया गया है।

पैकेज को मंजूरी
ऑर्थिक हालात से जूझ रहे पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने कुछ शर्तों पर 6 अरब डॉलर के पैकेज की मंजूरी मिली है,
इसके लिये इमरान सरकार ने बजट घाटा कम करना होगा, साथ ही कुछ और भी कड़ी शर्तों को पूरा करना होगा, सरकार ने बजट घाटा कम करने के लिये ही कॉस्ट कटिंग की है।