27 साल पहले ही मोदी ने ऑर्टिकल 370 हटाने का ले लिया था प्रण, बाबू भैय्या ने दिया सबूत

परेश रावल ने नरेन्द्र मोदी की एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की है, जिस पर उन्होने लिखा है, आपको सौ सौ सलाम, इस तस्वीर पीएम मोदी युवा दिख रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले ऑर्टिकल 370 को हटा लिया गया है, अब यहां ऑर्टिकल 370 पूरी तरह से लागू होने के बजाय उसका एक उपबंध 370ए बी लागू होगा, लद्दाख को जम्मू-कश्मीर से अलग कर दिया गया है, ये केन्द्र शासित प्रदेश होगा, इस पूरे मसले को लेकर सोशल मीडिया पर कौतूहल मचा हुआ है, जहां एक ओर फैसले की सराहना की जा रही है, तो वहीं कुछ लोगों ने इसे काला दिन बताया है, अब बीजेपी के पूर्व सांसद और एक्टर परेश रावल ने एक चौंकाने वाली तस्वीर पोस्ट की है।

पुरानी तस्वीर पोस्ट
परेश रावल ने नरेन्द्र मोदी की एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की है, जिस पर उन्होने लिखा है, आपको सौ सौ सलाम, इस तस्वीर पीएम मोदी युवा दिख रहे हैं, जबकि उनके पीछे एक बैनर लगा है,
जिस पर लिखा है ऑर्टिकल 370 हटाओ, आतंकवाद मिटाओ,  देश बचाओ, चलो कश्मीर।

सालों पहले प्रण 
परेश रावल ने जिस तस्वीर को पोस्ट किया है, उसमें उस हिस्से को साफतौर पर रेखांकित किया गया है, जिसमें ऑर्टिकल 370 हटाने की बात लिखी हुई है,
बॉलीवुड एक्टर के मुताबिक पीएम मोदी ने सालों पहले ऑर्टिकल 370 हटाने का प्रण कर लिया था।

1992 की है तस्वीर
आपको बता दें कि साल 1992 में बीजेपी ने आडवाणी जी की अगुवाई में एकता यात्रा निकाली थी, तब बीजेपी के काफी समर्थक  कश्मीर पहुंचे थे,
26 जनवरी 1992 को श्रीनगर के लाल चौक पर बीजेपी समर्थकों ने तिरंगा झंडा फहराया था, नरेन्द्र मोदी तब बीजेपी के एक आम कार्यकर्ता थे, वो संगठन के लिये काम करते थे, फिर अटल -आडवाणी ने उन्हें साल 2001 में गुजरात का सीएम बना दिया, ये तस्वीर उससे भी नौ साल पहले की है।