सुषमा स्वराज की बेटी को पीएम मोदी ने ऐसे बंधाया ढांढस, पीएम भावुक तो फफक पड़े आडवाणी, वीडियो

वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
नरेन्द्र मोदी सुषमा स्वराज के आवास पर पहुंचे और उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

पीएम मोदी बुधवार सुबह पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंचे, सुषमा जी को श्रद्धांजलि देते हुए पीएम मोदी भावुक दिखे, न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा जारी वीडियो में साफ दिख रहा है, कि पीएम सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी को ढांढस बंधाते हुए उनके सिर पर हाथ रख रहे हैं, इसके बाद उन्होने स्वराज कौशल को भी सांत्वना दी, हालांकि इस दौरान वो खुद ही भावुक हो गये।

भावुक हुए पीएम मोदी 
नरेन्द्र मोदी सुषमा स्वराज के आवास पर पहुंचे और उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी, पीएम सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी को ढांढस बंधाते भी दिखे,
वो बार-बार भावुक बांसुरी के सिर पर हाथ रख रहे थे, इसके बाद उन्होने स्वराज कौशल से बात की, दोनों काफी देर तक बात करते रहे, इस दौरान पीएम उनसे बात करते हुए भावुक हो गये।

आडवाणी फफक पड़े 
पूर्व विदेश मंत्री के अंतिम करने के लिये बीजेपी के वयोवृद्ध नेता लाल कृष्ण आडवाणी भी पहुंचे, इस दौरान आडवाणी जी काफी भावुक दिखे,
सुषमा स्वराज के परिवार से बात करते हुए वो फफक पड़े, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला, मालूम हो कि सुषमा स्वराज आडवाणी जी को अपना राजनैतिक गुरु मानती थी।

तीन बजे के बाद अंतिम संस्कार
बीजेपी कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया कि दोपहर 12 से 3 बजे तक सुषमा स्वराज के पार्थिव शरीर को बीजेपी मुख्यालय में रखा जाएगा,
जहां कार्यकर्ता और नेता उनका अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दे सकेंगे, तीन बजे के बाद उनके अंतिम संस्कार की तैयारी होगी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री के निधन की खबर मिलते ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी समेत कई कद्दावर नेता उनके आवास पर पहुंच गये हैं।