मोदी के मंत्री ने पाकिस्तान को दी सीधी चुनौती, पीओके भी छिन लेंगे
केन्द्रीय मंत्री रामदास अठावले ने पाकिस्तान को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि एक बार आर-पार की लड़ाई हो ही जाए, इस बार पीओके भी वापस ले लेंगे।
जम्मू-कश्मीर में ऑर्टिकल 370 को लेकर मोदी सरकार के फैसले के बाद पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान पगलाया हुआ है, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान समेत कुछ मंत्री युद्ध की गीदड़भभकी दे रहे हैं,अब मोदी सरकार की ओर से मंत्री रामदास अठावले ने उन्हें करारा जबाव दिया है, अठावले ने चेतावनी भरे लहजे में कहा, कि यदि पाकिस्तान लड़ाई चाहता है, तो भारत इससे पीछे नहीं हटेगा, अब पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) भी लेकर भी दम लेंगे।
आर-पार के लड़ाई
केन्द्रीय मंत्री रामदास अठावले ने पाकिस्तान को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि एक बार आर-पार की लड़ाई हो ही जाए, इस बार पीओके भी वापस ले लेंगे,
इसके साथ ही उन्होने ये भी कहा कि पाकिस्तान बिल्ली के समान है, जबकि भारत शेर है, इसलिये पाक को स्थिति समझनी चाहिये।
ईंट का जबाव पत्थर से देंगे
मोदी सरकार के मंत्री ने कहा कि इमरान खान को भारत से दुश्मनी करना भारी पड़ेगा, लेकिन यदि वो चाहते हैं कि हमें एक बार आर-पार की लड़ाई लड़नी चाहिये, तो इस बार पीओके भी छिन लेंगे,
हम हर स्थिति के लिये तैयार हैं, ईंट का जबाव पत्थर से देंगे, अठावले ने कहा कि कोई दबाव नहीं है, अगर पाक ने कुछ भी किया, तो हम पीछे नहीं हटेंगे, करारा जबाव देंगे, पाकिस्तान सिर्फ गीदड़भभकियां देता है, हिम्मत है तो कुछ करे, फिर उसे समझ आ जाएगी कि भारत में मोदी सरकार है।
मथुरा पहुंचे थे
आपको बता दें कि रामदास अठावले यूपी के मथुरा एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे, इस दौरान उन्होने मोदी सरकार के फैसले की खूब सराहना की और इमरान खान पर जमकर बरसे,
उन्होने कहा कि इमरान को समझना चाहिये, कि भारत का प्रधानमंत्री सख्त फैसले लेने वाला है, ये कश्मीर देने के बजाय पीओके भी छिन लेंगे।



