इमरान को समलैंगिक बताने वाली पूर्व पत्नी का ऑर्टिकल 370 पर बड़ा बयान, पाक की सियासत में भूकंप

वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
एक इंटरव्यू में रेहम खान ने इमरान खान पर आरोप लगाया कि उन्होने पीएम मोदी के साथ गोपनीय समझौता किया है।

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाये जाने के फैसले के बाद से पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में बेचैनी का माहौल है, जहां पाक में इमरान खान को विपक्ष इस मुद्दे पर सड़क से संसद तक घेर रही है, वहीं अब इमरान खान की पूर्व पत्नी ने भी एक सनसनीखेज खुलासा कर इमरान की मुश्किलें बढा दी है, उन्होने जम्मू-कश्मीर को लेकर पाकिस्तानी पीएम पर बहुत बड़ा आरोप लगाया है।

मोदी-इमरान के बीच समझौता 
दरअसल एक इंटरव्यू में रेहम खान ने इमरान खान पर आरोप लगाया कि उन्होने पीएम मोदी के साथ गोपनीय समझौता किया है,
उन्होने दावा करते हुए कहा कि इमरान ने ये डील नरेन्द्र मोदी को खुश करने के लिये की है, इसी वजह से वो इस मुद्दे पर कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रहे हैं।

सियासी भूचाल 
रेहम खान के इस बयान के बाद पाकिस्तान में सियासी भूचाल आ गया, इमरान खान पहले से ही ऑर्टिकल 370 को लेकर विपक्ष के निशाने पर थे,
अब रेहम के बयान के बाद उनकी मुश्किलें और बढ सकती है, पाकिस्तानी संसद में लगातार उनके खिलाफ बयानबाजी और नारेबाजी हो रही है, आपको बता दें कि बीते साल रेहम की एक किताब प्रकाशित हुई थी, जिसमें उन्होने इमरान खान को समलैंगिक कहा था।

मोदी को लोगों ने इसी लिये वोट दिया
अपनी बात रखते हुए रेहम खान ने कहा कि लोगों ने नरेन्द्र मोदी को इसीलिये वोट दिया, क्योंकि वो अनुच्छेद 370 खत्म  करेंगे, और उन्होने वैसा ही किया,
रेहम ने सवालिया लहजे में पूछते हुए कहा कि क्या इमरान को मालूम था कि ऐसा होने जा रहा है, तो आपने मोदी से दोस्ती का हाथ क्यों बढाया, आप उन्हें मिस्ड कॉल क्यों दे रहे थे, वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें