ये दो बल्लेबाज ऋषभ पंत की टीम इंडिया से कर सकते हैं छुट्टी
पंत के अलावा कुछ दूसरे विकेटकीपर भी टीम इंडिया में अपनी जगह के लिये दावेदारी ठोंक रहे हैं। ऐसा ही एक नाम है संजू सैमसन।
टीम इंडिया में पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेन्द्र सिंह धोनी के उत्तराधिकारी की तलाश जारी है, टीम प्रबंधन कोशिश में है, कि धोनी के संन्यास लेने से पहले ही उनका रिप्लेसमेंट ढूंढ लिया जाए, इस बात को ध्यान में रखकर युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भरपूर मौके दिये जा रहे हैं। टेस्ट, वनडे और टी-20 तीनों प्रारुप में पंत को मौका दिया जा रहा है, हालांकि सीमित ओवरों में पंत अभी तक टीम की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं।मामूली औसत
वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरुआती दो टी-20 मैचों में पंत को नंबर चार पर बल्लेबाजी की मौका मिला, लेकिन दोनों ही मौकों को उन्होने गंवाया, ऋषभ पंत ने अब तक 17 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं,
जिसमें 16.93 के मामूली औसत से 258 रन बनाये हैं। जो उनकी प्रतिभा और क्षमता को नहीं दिखाता है।
दूसरे दावेदार
पंत के अलावा कुछ दूसरे विकेटकीपर भी टीम इंडिया में अपनी जगह के लिये दावेदारी ठोंक रहे हैं। ऐसा ही एक नाम है संजू सैमसन,
आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिये खेलने वाले सैमसन ने अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया है, उन्होने आईपीएल में 93 मैचों में 2209 रन बनाये हैं, संजू टीम इंडिया की जर्सी पहन चुके हैं, उन्हें जिम्बॉब्बे के खिलाफ एक टी-20 मैच में मौका मिला था।
ईशान किशन
संजू के अलावा बायें हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन भी कतार में शामिल हैं, ईशान आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिये खेलते हैं, उन्होने अब तक 37 आईपीएल मैचों में 695 रन बनाये हैं,
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्हें अभी डेब्यू का इंतजार है, लेकिन इन्होने कई बार अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया है।


