अरबों के मालिक हैं विद्या बालन के पति सिद्धार्थ, दिलचस्प है इंटर्न से मैनेजिंग डायरेक्टर तक की कहानी
सिद्धार्थ रॉय कपूर की पहली नौकरी यूटीवी के साथ थी, ये साल 1994 की बात है, तब कंपनी रोनी स्क्रूवाला के हाथों में थी।
वैसे तो सिद्धार्थ रॉय कपूर किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं, आज उनका जन्मदिन हैं, 2 अगस्त 1974 को मुंबई में उनका जन्म हुआ, आम लोग भले उन्हें एक्ट्रेस विद्या बालन के पति के रुप में जानते हैं, लेकिन सिनेमाई दुनिया के जानकारों के अनुसार वो बेहद सफल फिल्म निर्माता और फिल्म एवं टेलीविजन प्रोड्यूसर गिल्ड ऑफ इंडिया के अध्यक्ष हैं। इतना ही नहीं आदित्य ने जिस यूटीवी से बतौर इंटर्न अपने करियर की शुरुआत की थी, वो उसमें अब मैनेजिंग डायरेक्टर बन चुके हैं, आज उनकी कुल संपत्ति 476 मिलियन डॉलर (करीब 32 अरब रुपये) बताई जाती है, आइये आपको बताते हैं ये सब कैसे हुआ।बतौर इंटर्न यूटीवी से शुरुआत
सिद्धार्थ रॉय कपूर की पहली नौकरी यूटीवी के साथ थी, ये साल 1994 की बात है, तब कंपनी रोनी स्क्रूवाला के हाथों में थी, सिद्धार्थ ने बतौर इंटर्न यहां काम शुरु किया, तब उन्हें 2000 रुपये महीना मिलना शुरु हुआ,
इसके बाद उन्होने एमबीए किया, एमबीए की डिग्री लेने के बाद सिद्धार्थ प्रोक्टर एंड गैम्बल से जुड़े, फिर स्टार टीवी के हांगकांग ऑफिस में काम किया, वहां वो स्टार की टीम के सबसे युवा वाइस प्रेजिडेंट्स बन गये।
फिल्म मार्केटिंग की दुनिया में नई मिसाल
सिद्धार्थ को खुद रोनी स्क्रूवाला ने दोबारा यूटीवी ज्वाइन करने के लिये बुलाया, सिद्धार्थ वापस लौटे और उन्होने रंग दे बसंती और खोसला का घोसला जैसी फिल्मों की मार्केंटिग में काम किया,
हंगामा टीवी की सफलता में भी सिद्धार्थ का अहम रोल है, इस बीच वो यूटीवी मोशन पिक्चर्स में मार्केंटिग के साथ-साथ डिस्ट्रीब्यूशन और रेवेन्यू जनरेशन से भी जुड़ गये, 2008 में उन्हें कंपनी का सीईओ बनाया गया, उनके आने के बाद यूटीवी को जो फायदा हुआ वो अब एक मिसाल बन चुका है।
कई ब्लॉकबस्टर फिल्में की
इस दौरान जोधा अकबर, ए वेडनसडे, फैशन, देव डी, पीपली लाइव, राजनीति, नो वन किल्ड जेसिका और पान सिंह तोमर जैसी फिल्में यूटीवी के नाम हुई, वाल्ट डिजनी ने जब यूटीवी को खरीदा,
तो सिद्धार्थ को मैनेजिंग डायरेक्टर बना दिया, बर्फी यूटीवी प्रोडक्शन की पहली फिल्म थी, इसके बाद एबीसीडी, शाबिद, काई पो चे, चेन्नई एक्सप्रेस और हैदरे जैसी फिल्मों का निर्माण भी इस कंपनी ने किया।
तीसरी पत्नी हैं विद्या
भले प्रोफेशनल लाइफ में सिद्धार्थ रॉय कपूर बहुत सफल रहे हों, लेकिन निजी जिंदगी में दो बार उनका तलाक हो चुका है, एक्ट्रेस विद्या बालन उनकी तीसरी पत्नी हैं,
दिसंबर 2014 में दोनों ने शादी की थी, वैसे आपको ये भी बता दें कि सिद्धार्थ की मां पूर्व मिस इंडिया रह चुकी हैं, उनके दोनों भाई कुणाल रॉय कपूर और आदित्य रॉय कपूर भी फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं।



