ऑर्टिकल 370 हटने पर बोले यशवंत सिन्हा, आगामी चुनाव में मोदी सरकार तोड़ देगी राजीव गांधी के रिकॉर्ड
पूर्व वित्त मंत्री ने मोदी सरकार के इस फैसले को राजनीतिक बताया, उन्होने कहा कि देश के कई अहम राज्यों में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने हैं, और ये सारी कवायद चुनाव जीतने के लिये ही किया गया है।
मोदी सरकार के सबसे मुखर विरोधियों में से एक रहे पूर्व बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा ने अनुच्छेद 370 हटाने को पूरी तरह से राजनीतिक कदम करार दिया है, इसके साथ ही उन्होने ये भी कहा कि बीजेपी इस फैसले के बाद राजीव गांधी के उस शानदार जीत का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है, जो पूर्व पीएम और उनकी मां इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली थी।राजीव गांधी की रिकॉर्ड टूटेगा
यशवंत सिन्हा ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा कि सरकार के इस कदम से कश्मीरियों के और अलग-थलग पड़ने की आशंका है,
इसके साथ ही उन्होने कहा कि बीजेपी राजीव गांधी के जीत का रिकॉर्ड भी तोड़ देगी। वाजपेयी सरकार में वित्त मंत्रालय संभालने वाले यशवंत सिन्हा ने कहा कि ऑर्टिकल 370 और 35 ए पर फैसला पूरी तरह से राजनीतिक है।
चुनाव जीतने के लिये लिया गया फैसला
पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री ने मोदी सरकार के इस फैसले को राजनीतिक बताया, उन्होने कहा कि देश के कई अहम राज्यों में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने हैं,
और ये सारी कवायद चुनाव जीतने के लिये ही किया गया है। मालूम हो कि 1984 में तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी की हत्या हो गई थी, जिसके बाद सहानुभूति की लहर पर सवार राजीव गांधी ने लोकसभा चुनाव में 567 में 426 सीटें जीती थी।
मोदी सरकार का फैसला
आपको बता दें कि मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाली ऑर्टिकल 370 को समाप्त कर दिया है, इसके साथ ही राज्य को दो केन्द्र शासित प्रदेशों में बांट दिया है,
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को अलग करने का फैसला लिया गया है।


