पंजाबी गाने पर युवराज-गेल का धमाल, रसेल ने भी पूरा दिया साथ, वीडियो
वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिेकेट को अलविदा कहने वाले युवराज सिंह का इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन अब तक अच्छा रहा है, उन्होने तीन मैचों की तीन पारियों में 31 के औसत से 94 रन बनाये हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सिक्सर किंग युवराज सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं, हालांकि उनका बल्ला इन दिनों कनाडा में गरज रहा है, वो ग्लोबल टी-20 लीग में शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं, युवराज सिर्फ मैदान ही नहीं बल्कि उसके बाहर भी अपना जादू दिखा रहे हैं, युवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे वेस्टइंडीज के धाकड़ ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने पोस्ट किया है, जिसमें युवराज और गेल पंजाबी गाने पर डांस करते दिख रहे हैं, ये पार्टी एक यॉट (छोटी नाव) में हो रही है।जमकर किया डांस
ओंटारियो में हुई इस पार्टी में युवराज सिंह और क्रिस गेल के अलावा आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिये खेल चुके तेज गेंदबाज मनप्रीत गोनी भी थे, उन्होने भी जमकर डांस किया,
युवराज और क्रिस गेल के साथ कनाडा में रहने वाले पंजाबी खिलाड़ी भी जमकर थिरक रहे थे।
लीग में युवी का अच्छा प्रदर्शन
हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिेकेट को अलविदा कहने वाले युवराज सिंह का इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन अब तक अच्छा रहा है, उन्होने तीन मैचों की तीन पारियों में 31 के औसत से 94 रन बनाये हैं,
तो क्रिस गेल इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, उन्होने तीन पारियों में 179 रन ठोंक दिये हैं। गेल ने आखिरी लीग मुकाबले में नाबाद 122 रनों का पारी खेली।
टीम की स्थिति
युवराज सिंह के टीम की स्थिति भी इस टूर्नामेंट में अच्छी नहीं है, वो टोरंटो नेशनल्स के कप्तान हैं और उनकी टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है, युवी की टीम तीन में से सिर्फ एक ही मैच जीत सकी है,
बाकी दो मैचों में उन्हें हारे का सामना करना पड़ा है, दो मैचों में दो जीत के साथ ब्रैम्प्टन वूल्व्स पहले स्थान पर काबिज है, वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें


