आजम खान के बेटे अब्दुल्ला को पुलिस ने फिर लिया हिरासत में, पढिये पूरी खबर

पूर्व मंत्री और सपा सांसद आजम खान के खिलाफ हो रही प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध में सपा ने विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था।

सपा के कद्दावर नेता के बेटे और ज्वार विधानसभा सीट से विधायक अब्दुल्ला आजम को एक बार पुलिस ने फिर से हिरासत में लिया है, रामपुर में समाजवादी पार्टी की ओर से किये जाने वाले शक्ति प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे अब्दुल्ला को हिरासत में लिया गया, आपको बता दें कि बीते दिन भी पुलिस कार्रवाई में बाधा पहुंचाने के आरोप में उन्हें हिरासत में लिया गया था, हालांकि शाम को छोड़ दिया गया था।

अस्थाई जेल में रखा गया 
रामपुर जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने कहा कि अब्दुल्ला आजम को फिलहाल अस्थाई जेल में रखा गया है, दरअसल अब्दुल्ला 150 से 200 लोगों को लेकर रामपुर जा रहे थे,
पुलिस ने उन्हें समझाया कि वहां धारा 144 लगी है, उसके बाद भी नहीं रुकने पर पुलिस ने उन्हे हिरासत में ले लिया।

प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध 
आपको बता दें कि पूर्व मंत्री और सपा सांसद आजम खान के खिलाफ हो रही प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध में सपा ने विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था,
इसी प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे सपा नेता महबूब अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, सपा नेता ने पुलिस के साथ धक्का मुक्की की, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

धारा 144 लागू 
रामपुर सांसद आजम खान के खिलाफ हो रही कार्रवाई के विरोध में सपा ने शक्ति प्रदर्शन का ऐलान किया था, जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गई,
और इलाके में धारा 144 लागू कर दिया गया, रामपुर के सभी एंट्री प्वाइंट पर गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, पुलिसे के साथ-साथ पैरा मिलिट्री फोर्स को भी तैयार किया गया है।