तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या ने शादी के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, लालू के लाल की खोल दी पोल
ऐश्वर्या ने बताया कि उन्होने अपने ससुराल वालों से भी इन बातों पर बात की, लेकिन किसी ने भी उनकी मदद नहीं की।
पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है, उन्होने तेज प्रताप को ड्रग एडिक्ट बताया है, ऐश्वर्या ने तलाक के मामले में कोर्ट में अपना जबाव दाखिल किया है, जिसमें उन्होने अपने पति पर आरोप लगाया है कि वो मारिजुआना (गांजा) लेते हैं, और इसके साथ ही उन्होने प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है।सुरक्षा की मांग
लालू यादव की बहू ने धारा 26 घरेलू हिंसा संरक्षण अधिनियम 2005 के तहत आवेदन दाखिल कर परिवार अदालत से सुरक्षा की मांग की है,
आपको बता दें कि लालू और राबड़ी के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की शादी ऐश्वर्या से मई 2018 में हुई थी, लेकिन शादी के 6 महीने के भीतर ही तेज प्रताप ने कोर्ट में तलाक के लिये अर्जी दे दी थी।
रोकने पर कहा गांजा तो भोले बाबा का प्रसाद
ऐश्वर्या ने अपने जबाव में कहा है कि शादी के बाद ही उन्हें पता चल गया था कि तेज प्रताप ड्रग एडिक्ट हैं, वो ड्रग्स लेते हैं, इसके बाद खुद को भगवान शिव का अवतार होने की बात कहते हैं,
ऐश्वर्या के अनुसार एक बार ड्रग्स लेने के बाद तेज प्रताप ने घाघरा चोली पहल ली और देवी राधा का रुप धरा, वो कहते थे राधा ही कृष्ण है, और कृष्ण ही राधा, ऐसे करने से रोकने पर तेज कहते हैं, गांजा तो भोले बाबा का प्रसाद है, उसे कैसे मना करें।
नहीं बदले तेज
ऐश्वर्या ने बताया कि उन्होने अपने ससुराल वालों से भी इन बातों पर बात की, लेकिन किसी ने भी उनकी मदद नहीं की, तेज प्रताप के व्यवहार को लेकर सास और ननद से बात की,
उन्होने आश्वासन दिया, कि अब वो ऐसा व्यवहार नहीं करेंगे, लेकिन उनके व्यवहार बिल्कुल नहीं बदला।
तेज ने तलाक की अर्जी दी थी
मालूम हो कि तेज प्रताप ने कोर्ट में अर्जी देते हुए कहा था कि ऐश्वर्या उनका राधा नहीं है, दोनों दो तरह के हैं, इसलिये घुट-घुट कर जीने से अच्छा है कि अलग हो जाए,
लालू परिवार ने तेज को मनाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन वो नहीं माने, तेज प्रताप अभी भी पटना में अपने परिवार से अलग रहते हैं।



