भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का धैर्य जबाव दे गया, लॉलीपॉप लागेलू... के गायक के बारे में बता दिया सबकुछ
अक्षरा सिंह ने बताया कि पवन सिंह ने उनसे रिश्ता रखने से पहले एग्रीमेंट साइन करवाया था, वो उनके साथ रिश्ते में बंधी थी।
भोजपुरी स्टार पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी कभी जबरदस्त हिट हुआ करती थी, रील के साथ-साथ पवन-अक्षरा का रियल लाइफ में भी रोमांस चला, लेकिन जब पवन सिंह ने अक्षरा की जगह किसी और से शादी कर ली, तो दोनों का रिश्ता टूट गया, अब दोनों की लव स्टोरी गुजरे जमाने की बात हो चुकी है, अब अक्षरा ने पवन सिंह को लेकर कई गहरे राज उगले हैं, उन्होने बताया कि किस तरह वो भोजपुरी स्टार की आंखों में खटकने लगी थीं।रिश्ते में बंधी थी
अक्षरा सिंह ने बताया कि पवन सिंह ने उनसे रिश्ता रखने से पहले एग्रीमेंट साइन करवाया था, वो उनके साथ रिश्ते में बंधी थी,
अक्षरा ने कहा कि भोजपुरी स्टार के लिये एक लड़की के साथ बने रहना मुमकिन नहीं था, वो किसी भी एक लड़की के साथ नहीं रह सकते हैं, ये बात सभी जानते हैं।
मैंने संभाला
अक्षरा ने कहा कि एक समय ऐसा भी आया, जब पवन सिंह के व्यवहार की वजह से उनके अपने भी उनके साथ नहीं खड़े थे, तो मैंने उनका साथ दिया,
पवन एयरपोर्ट पर पुलिसकर्मियों से बदतमीजी से बात करते थे, तो मैं उनका बैग लेकर पुलिस वालों से भीख मांगती थी, कि उन्हें जाने दो, मैंने बहुत बुरा वक्त झेला, कई लड़कियों ने उनकी वजह से सुसाइड भी कर लिया, मैं अपनी काबिलियत के दम पर इंडस्ट्री में टिकी। इसके लिये मेरे माता-पिता ने सपना देखा था। मेरे माता-पिता मेरे साथ खड़े रहे, मैंने हमेशा इंसानियत को तवज्जो दिया, आज भी मैं किसी का बुरा नहीं सोचती हूं।
हमारा रिलेशन खत्म
भोजपुरी एक्ट्रेस ने बताया कि हमारा रिलेशन एक बुरे नोट पर खत्म हुआ, मेरे संस्कार ऐसे नहीं है, जो उनकी तरह गंदगी फैलाऊं, जब हमारा रिलेशन खत्म हुआ, तो उनका कहना था जइहें कहां,
मेरे बिना काम कैसे करेगी, लेकिन मैंने काम जारी रखा, तो मुझे उन्होने कई फोन करवाए। मुझे जान से मारने की धमकी दी गई, कई बड़े प्रोजेक्ट से बाहर करवाया, लेकिन मैंने हार नहीं माना, अगर मुझमें टैलेंट है, तो आगे बढने से भगवान के अलावा कोई नहीं रोक सकता, वही हुआ, मैंने एक्टिंग के बाद गाना गाना भी शुरु किया, लोगों ने मुझे प्यार और आशीर्वाद दिया।
मेरे साथ काम ना करने का दबाव
अक्षरा सिंह ने बताया कि उन्होने कुछ बड़े म्यूजिनक चैनल, गीतकार और संगीतकार को मेरे साथ काम नहीं करने के लिये कहा है। मुझे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से बाहर करने के लिये साजिश कर रहे हैं,
ऐसे में पानी अब सिर से ऊपर होता जा रहा है, जिस चीज को भूलाकर मैंने मूव ऑन किया था, लेकिन आज मुंह खोलना पड़ा, वरना मैं तो किसी का भी बुरा नहीं सोचती।



