चिदंबरम की गिरफ्तारी के बाद अमर सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कार्ति के साथ प्रियंका गांधी की भी उड़ा दी धज्जियां, वीडियो

वीडियो देखने के लिये नीचे स्क्रॉल करें
पिता की गिरफ्तारी के बाद पूर्व गृह मंत्री के बेटे ने बयान देते हुए कहा था कि सरकार उन्हें जबरदस्ती फंसा रही है, सरकारी एजेंसी उनके प्रति निष्पक्ष नहीं है।

आईएनएक्स मीडिया घोटाला मामले में सीबीआई ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री पी चिदंबरम को गिरफ्तार कर लिया है, आपको बता दें कि कल हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा, जिसके बाद शाम को सीबीआई ने चिदंबरम को गिरफ्तार किया, पूर्व सपा नेता और राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने इस पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए चिदंबरम पिता-पुत्र पर निशाना साधा है, उन्होने ट्विटर पर एक पोस्ट किया है, जिसमें वो कांग्रेस नेता के खिलाफ बयान देते दिख रहे हैं।

कार्ति ने लगाया था आरोप 
आपको बता दें कि पिता की गिरफ्तारी के बाद पूर्व गृह मंत्री के बेटे ने बयान देते हुए कहा था कि सरकार उन्हें जबरदस्ती फंसा रही है, सरकारी एजेंसी उनके प्रति निष्पक्ष नहीं है,
बदले की भावना से काम किया जा रहा है, कार्ति के इसी बयान पर अमर सिंह ने कहा कि बाबा जरा सोच समझ कर बोलो, 23 खाते पकड़े गये हैं, आप न्यायपालिका को भी आरोपित बता रहे हैं, क्योंकि जज ने उन्हें अग्रिम जमानत नहीं दी, इसका मतलब कि ये जज भी बीजेपी का सदस्य था।

अमर सिंह ने क्या कहा 
राज्यसभा सांसद इस वीडियो में कह रहे हैं कि आज वृहस्पति का दिन है, तिरुपति का दिन है, भगवान विष्णु का दिन, जो लोग श्वेत बनकर समाज में अपना प्रस्तुतिकरण किये थे,
वो पकड़े गये हैं, ये ईश्वर की अनुकंपा और कृपा के बिना नहीं हो सकता, बालक चिदंबरम ने एक बयान दिया है कि धारा 370 से ध्यान हटाने के लिये ये किया जा रहा है, दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति क्या भाजपा के सदस्य हैं, सुप्रीम कोर्ट के माननीय न्यायमूर्ति रामन्ना जी क्या वो भी भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं, आप पूरी तरह से प्रश्न वाचक चिन्ह न्यायपालिका पर लगा रहे हैं, फिर वो हाई कोर्ट हो या सुप्रीम कोर्ट, आपके पिता भी अधिवक्ता रहे हैं, कथित दलाली के अलावा वकालत उनका पेशा रहा है, उसकी रोटी भी खाई है, तो कम से कम इतनी नमक हरामी तो नहीं होनी चाहिये कि आप न्यायपालिका को सीधे -सीधे आरोपित करे, आप करे तो ठीक अगर कानून अपना काम करे तो गलत,

प्रियंका राहुल पर भी निशाना 
अमर सिंह इतने में ही नहीं रुके, उन्होने एक और वीडियो जारी किया, जिसमें वो प्रियंका गांधी वाड्रा के चिदंबरम के बचाव करने के बाद कह रहे हैं,
कि पिछले एक दशक से वो गांधी परिवार के किसी सदस्य के बयान पर वो टिप्पणी करने से बचते हैं, विशेषकर प्रियंका से मेरे व्यक्तिगत निजी अच्छे संबंध हैं, लेकिन वो प्रियंका से कहना चाहते हैं, कि ऐसे व्यक्ति के बचाव में बयान देने का तात्पर्य क्या है, जिसके 23 अवैध खाते पकड़े गये, जिसे कोर्ट ने भी राहत देने से मना कर दिया, वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें