ऑर्टिकल 370 पर छोटी बहू का बड़ा बयान, अखिलेश के विरोध पर दे दी नसीहत
मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने सरकार के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए खुशी जाहिर की, उन्होने ट्विटर पर लिखा, आज ऐतिहासिक फैसले से पूरा देश खुश है।
समाजवादी पार्टी ने सोमवार को संसद के अंदर और बाहर अनुच्छेद 370 हटाये जाने के फैसले का विरोध किया, हालांकि बाद में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सुर बदल गये, वो विरोध तो कर रहे थे, लेकिन खुलकर कुछ कह नहीं पा रहे थे, हालांकि सपा प्रमुख के घर से ही अनुच्छेद 370 के समर्थन में आवाज उठी और सरकार के इस फैसले का स्वागत किया गया, मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू ने खुलकर मोदी सरकार के फैसले का स्वागत किया।अखिलेश ने क्या कहा
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिये उठाये जाने वाले कदम का हम स्वागत करते हैं,
लेकिन लोकतंत्र में छल, कपल और बल का इस्तेमाल कर लोकतांत्रिक नियमों का उल्लंघन है, सहमति और भरोसे से फैसले होने चाहिये, सभी दलों को बातचीत का हिस्सा होना चाहिये था, एकतरफा निर्णय से विवाद पैदा होता है।
अपर्णा ने जाहिर की खुशी
मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने सरकार के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए खुशी जाहिर की, उन्होने ट्विटर पर लिखा, आज ऐतिहासिक फैसले से पूरा देश खुश है,
अराजक तत्वों का दमन नागपंचमी के शुभ दिन हुआ, इससे ज्यादा खुशी की बात क्या हो सकती है, देश की अखंडता और सौहार्द्र के लिये जरुरी निर्णय, साथ ही छोटी बहू ने कुछ लोगों को नसीहत भी दी, कि इसे हिंदू मुसलमान के अलगाव के चश्मे से ना देखें।
पीएम को टैग
अपने इस ट्वीट के साथ अपर्णा यादव ने जय हिंद भी लिखा और उन्होने पीएम मोदी, पीएमओ और अमित शाह को टैग भी किया,
दूसरी ओर सपा महासचिव रामगोपाल यादव राज्यसभा में सरकार के इस फैसले का विरोध कर रहे हैं, यानी एक बार फिर अपर्णा ने पार्टी लाइन से हटकर बयान दिया है।


