पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम ने दिखाई औकात, अनुच्छेद 370 पर कही ये बात
आतिफ असलम ने अपने इस पोस्ट को इतने तक में ही सीमित नहीं रखा, उन्होने जो लिखा, जो भारतीयों के गले नहीं उतर रहा।
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए हटाने का जबसे फैसला हुआ है, दुनिया भर से लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं, पाकिस्तान पगलाया हुआ है, वो एक के बाद एक फैसले ले रहा है, हालांकि भारत के सामने वो बेबस और लाचार दिख रहा है, पुलवामा हमले के बाद से ही पाकिस्तानी कलाकारों का भारत में काम करना प्रतिबंधित है, अब पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम ने ऐसी बात कही है, कि लोगों का गुस्सा जमकर उन पर निकल रहा है।आतिफ ने क्या कहा
बॉलीवुड में कई गाने गाकर करोड़ों कमा चुके आतिफ असलम हज के लिये रवाना हुए, लेकिन उससे पहले उन्होने सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट किया, कि लोगों ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई,
आतिफ ने लिखा, आप लोगों के साथ कुछ बड़ा शेयर करते हुए खुशी हो रही है, इंशाअल्लाह, मैं जल्द ही अपनी जिंदगी के सबसे जरुरी सफर पर निकलने वाला हूं, हज पर जाने से पहले मैं सभी से माफी मांगता हूं, चाहे वो मेरे फैंस हो, परिवार हो या दोस्त हो, अगर मैंने किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, तो माफ कर दें, कृपया दुआओं में मुझे याद रखें।
कश्मीर पर क्या लिखा
हालांकि आतिफ ने अपने इस पोस्ट को इतने तक में ही सीमित नहीं रखा, उन्होने जो लिखा, जो भारतीयों के गले नहीं उतर रहा, उन्होने अपने पोस्ट में लिखा,
मैं कश्मीरियों के साथ हो रही हिंसा और उत्पीड़न की भी निंदा करता हूं, अल्लाह कश्मीर और पूरी दुनिया के मासूमों की रक्षा करें।
खरी-खोटी सुनाई
आतिम असलम के इस पोस्ट पर कमेंट करने वाले दो तरह के लोग नजर आ रहे हैं, जहां उनके पाकिस्तानी फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं, वहीं भारतीय समर्थक उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं,
कई फैंस उनसे भारत के प्रति नमक हलाली की बात भी याद दिला रहे हैं।


