कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पीएम मोदी से मांगी मदद, कल पंजाब बंद का ऐलान, पढिये पूरी खबर
पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक 5 सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया है, ये कमेटी समुदाय के राजनीतिक और धार्मिक प्रतिनिधियों से मुलाकात करेगी और मुद्दे का हल निकालने की कोशिश करेगी।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नई दिल्ली स्थित तुगलकाबाद में श्री गुरु रविदास कजी का प्राचीन मंदिर तोड़ने का मामलसा पंजाब में बड़ा मुद्दा बन गया है, इसे लेकर जालंधर, कपूरथला, पटियाला, फतेहगढ साहिब, रोपड़, फिरोजपुर आदि जिलों में लगातार दूसरे दिन भी प्रदर्शन हुए, अब गुरु रविदास जयंत समारोह समिति ने 13 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान किया है, इसके साथ ही 15 अगस्त को काला दिवस मनाने की अपील की है।पीएम से दखल देने की अपील
द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार संगठन द्वारा पंजाब बंद के ऐलान के बाद सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मामले में पीएम मोदी से दखल देने की अपील की है,
इसके साथ ही उन्होने शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी से बात कर उस स्थान पर दोबारा मंदिर के लिये जगह आवंटित करने की बात कही है, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने समुदाय को वित्तीय और कानूनी मदद करने का भी भरोसा दिलाया है, ताकि मामले को आगे ले जाने में कोई परेशानी ना हो, और उसी स्थान पर फिर से मंदिर बनाया जा सके।
पांच सदस्यीय कमेटी
पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक 5 सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया है, ये कमेटी समुदाय के राजनीतिक और धार्मिक प्रतिनिधियों से मुलाकात करेगी और मुद्दे का हल निकालने की कोशिश करेगी,
इस मामले को लेकर केन्द्रीय मंत्री विजय सांपला ने बीजेपी और अकाली दल के नेताओं के साथ बैठक भी की है, उन्होने कहा कि पार्टी के नेता इस मुद्दे पर राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे।
कोर्ट ने दिया तोड़ने का आदेश
आपको बता दें कि बताया जाता है कि सिकंदर लोदी के शासन काल में श्री गुरु रविदास जी 1509 ई. में इस स्थान पर आये थे,
जिसके बाद इसे पवित्र स्थान मानते हुए वहां उनका मंदिर बनाया गया, अब सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर को तोड़ने का आदेश दिया है, जिस पर बवाल मच रहा है।


