ऑर्टिकल 370- अंतरराष्ट्रीय समुदाय के पास रोते फिर रहे इमरान, इस्लामिक देश और चीन ने भी लगाई लात
कश्मीर के मसले पर पाक के साथ-साथ खड़े होने वाले इस्लामिक सहयोग संगठन की ओर से भी अनुच्छेद 370 खत्म किये जाने पर अभी तक कोई खास प्रतिक्रिया नहीं आई है।
मोदी सरकार ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले ऑर्टिकल 370 को खत्म कर दिया, जिस पर सबसे ज्यादा आपत्ति पड़ोसी देश पाकिस्तान उठा रहा है, पाक के पीएम इमरान खान मुस्लिम देशों और अपने मित्र देशों से लगातार गुहार लगा रहे हैं, लेकिन फिलहाल तो कोई मदद करता नहीं दिख रहा और पाकिस्तान विरोध में अलग-थलग पड़ता दिख रहा है।कोई नहीं कर रहा मदद
भारत सरकार के इस कदम के खिलाफ पाक को दुनिया भर से कहीं से भी मदद नहीं मिल रही है, पाक विदेश मंत्रालय ने सोमवार को बयान जारी कर कहा,
कि भारत अधिकृत कश्मीर अंतरराष्ट्रीय तौर पर विवादित क्षेत्र है, इस विवाद में एक पक्ष होने के नाते पाक इस अनुचित कदम का विरोध करती है और इसके लिये हर विकल्प का इस्तेमाल करेगा।
अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाएंगे मुद्दा
पाक कश्मीर मसले को बार-बार अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाने की कोशिश करता रहा है, लेकिन अब पाकिस्तान को आत्मनिरिक्षण करना होगा,
कि कहीं उनका राष्ट्रपति ट्रंप से मध्यस्थता करने की बात उल्टा तो नहीं पड़ गया, क्योंकि भारत सरकार ने पूरी तैयारी के साथ रातों-रात ये फैसला लिया है, जिसकी भनक तक पाकिस्तान को नहीं लगी।
इस्लामिक देश भी चुप
कश्मीर के मसले पर पाक के साथ-साथ खड़े होने वाले इस्लामिक सहयोग संगठन की ओर से भी अनुच्छेद 370 खत्म किये जाने पर अभी तक कोई खास प्रतिक्रिया नहीं आई है,
4 अगस्त को इस्लामिक देशों के संगठन ने कहा था कि भारत अधिकृत कश्मीर के बिगड़ते हालात चिंताजनक है। इन दिनों पाकिस्तान की चीन से खूब बन रही है, लेकिन वो भी इस मामले पर चुप्पी साधे है।
तुर्की का साथ मिला
पाकिस्तान को भारत विरोधी मुहिम में सिर्फ अब तक तुर्की का साथ मिला है, पाकिस्तानी न्यूज चैनल के मुताबिक इमरान खान ने तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैय्यप एर्दोगान को सोमवार को फोन कर मदद मांगी, जिस पर उन्होने मदद का आश्वासन दिया है।
इससे पहले इमरान ने मलेशियाई पीएम महातिर बिन मोहम्मद को भी फोन कर मदद की गुहार की, पाक विदेश मंत्रालय के मुताबिक महातिर ने कश्मीर के हालात पर चिंता जाहिर की है, उन्होने कहा कि वो संयुक्त राष्ट्रसभा के सत्र का इंतजार कर रहे हैं, इस दौरान वो इमरान से मुलाकात करेंगे।



