ऑर्टिकल 370- मदद मांगने गये थे पाकिस्तानी विदेश मंत्री, चीन ने लगाई लात
पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के भारत के फैसले के बाद चीनी नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श के लिये चीन रवाना हुए थे।
जम्मू-कश्मीर से भारत द्वारा ऑर्टिकल 370 हटाये जाने से बौखलाया पाकिस्तान अब अंतरराष्ट्रीय समुदाय से गुहार करता फिर रहा है, लेकिन हर जगह से उसे मायूस होना पड़ रहा है, इस मुद्दे पर विचार-विमर्श के बाद शुक्रवार को चीन गये पाकिस्तान के विदेश मंत्री को नसीहत देते हुए कहा कि पाकिस्तान कश्मीर पर तनाव बढाने से बचे, और भारत के साथ अपने संबंधों को और खराब ना करे।चीन गये थे विदेश मंत्री
पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के भारत के फैसले के बाद चीनी नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श के लिये चीन रवाना हुए थे,
शुक्रवार सुबह बीजिंग के लिये उड़ान भरने से पहले कुरैशी ने कहा कि भारत अपने असंवैधानिक तौर-तरीकों से क्षेत्रीय शांति को बाधित करने पर आमदा है।
चीन को विश्वास में लेंगे
विदेश मंत्री ने कहा था कि चीन ना सिर्फ पाकिस्तान का मित्र है, बल्कि क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण देश भी है, वो स्थिति पर चीन नेतृत्व को विश्वास में लेंगे,
इस दौरान उनके साथ विदेश सचिव सोहेल महमूद और अन्य उच्च अधिकारी भी थे, भारत सरकार ने सोमवार को जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाली संविधान के अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया था।
यूएनएससी से झटका
इससे पहले पाक को इस मामले में यूएनएससी से झटका मिला, यहां तक कि एक प्रेस वार्ता में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्ष जोआना रोनेका से इस फैसले पर सवाल पूछा गया,
तो उन्होने कोई जबाव देने के बजाय अपना पर्स उठाया और वहां से चली गई। अमेरिका ने भी पाक को कश्मीर राग अलापने के बजाय आतंकियों पर कार्रवाई करने को कहा था। यानी अभी तक पाक की कोई भी मदद करने को तैयार नहीं है।


