कभी कचरा उठाकर परिवार का पेट भरता था ये धांकड़ बल्लेबाज, अब 'तिहरा शतक' लगाकर तोड़ा लारा का रिकॉर्ड
धाकड़ बल्लेबाज गेल वेस्टइंडीज के लिये तीन सौ वनडे खेलने वाले पहले क्रिकेटर बन गये हैं, साथ ही वनडे में सबसे ज्यादा 23 शतक लगाने वाले पहले कैरेबियाई बल्लेबाज हैं।
टीम इंडिया के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच में भी धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल का बल्ला शांत रहा, उन्होने 24 गेंदों में सिर्फ 11 रन बनाये और भुवनेश्वर की गेंद पर एलबीडबल्यू होकर पवेलियन लौट गये, गेल की ये पारी छोटी जरुर थी, लेकिन इस दौरान उन्होने वेस्टइंडीज के लिये सबसे ज्यादा एकदिवसीय मैच खेलने और सबसे ज्यादा रन बनाने का गौरव हासिल कर दिया, गेल ने महान बल्लेबाज ब्रायन लारा के 10348 रनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया, त्रिनिडाड में गेल ने जैसे ही सातवां रन बनाया, वो वेस्टइंडीज के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गये, अब गेल के नाम 10353 रन है।गेल के नाम ये रिकॉर्ड भी
इतना ही नहीं धाकड़ बल्लेबाज गेल वेस्टइंडीज के लिये तीन सौ वनडे खेलने वाले पहले क्रिकेटर बन गये हैं, साथ ही वनडे में सबसे ज्यादा 23 शतक लगाने वाले पहले कैरेबियाई बल्लेबाज हैं,
उनके नाम इस प्रारुप में सबसे ज्यादा छक्के 326 मारने का भी रिकॉर्ड है, वो वेस्टइंडीज के लिये एकदिवसीय में दोहरा शतक ठोंकने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं।
फर्श से अर्श तक का सफर
क्रिस गेल भले आज लग्जरी लाइफ जीते हों, पार्टियां करते हों, लेकिन कम ही लोगों को पता है कि उन्होने जिंदगी में बहुत संघर्ष किया है, गेल का परिवार एक कच्ची झोपड़ी में रहता था,
उनका बचपन बेहद गरीबी में बीता, इसी वजह से उन्होने पढाई तक पूरी नहीं की, गेल अपने परिवार का पेट पालने के लिये कचरा इकट्ठा करते थे, एक इंटरव्यू के दौरान उन्होने खुद बताया था कि उन्होने पेट भरने के लिये चोरियां तक की है।
वनडे डेब्यू
क्रिस गेल ने टीम इंडिया के खिलाफ ही अपना एकदिवसीय डेब्यू किया था, हालांकि अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने की वजह से उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया,
इसके बाद दोबारा 2002 में उन्होने वापसी की, इस बार भारत के खिलाफ उन्होने तीन शतक लगाये, हालांकि गेल को 2005 में तब बड़ा सदमा लगा, जब उन्हें पता चला कि उनके दिल में छेद है, लेकिन गेल हार नहीं माने और जिंदगी को खुलकर जीना शुरु किया, इसके बाद क्रिस गेल ने अपनी बल्लेबाजी का स्टाइल भी बदला और आज इसी वजह से वो वेस्टइंडीज ही नहीं बल्कि दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में गिने जाते हैं।


