ऑर्टिकल 370 पर पुण्य प्रसून के बदले सुर, तो दीपक चौरसिया ने कसा तंज, हो रहे जबरदस्त ट्रोल

सोमवार को जब अमित शाह ने ऑर्टिकल 370 पर राज्यसभा में संकल्प पत्र पेश किया, तो पुण्य प्रसून बाजपेयी ने ट्वीट कर सरकार की तारीफ की।

मोदी सरकार के अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले की कुछ लोग सराहना कर रहे हैं, तो कुछ आलोचना भी कर रहे हैं, चर्चित वरिष्ठ पत्रकार पुण्य प्रसून बाजपेयी ने मोदी सरकार के फैसले पर पहले सराहना की थी, हालांकि अब उनके सुर बदलते दिख रहे हैं, जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया जा रहा है, सोशल मीडिया पर लोग उनसे तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं, आइये आपको बताते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।

पहले की तारीफ
सोमवार को जब अमित शाह ने ऑर्टिकल 370 पर राज्यसभा में संकल्प पत्र पेश किया, तो पुण्य प्रसून बाजपेयी ने ट्वीट कर सरकार की तारीफ की, उन्होने सरकार के इस फैसले को साहसिक और ऐतिहासिक बताया,
उन्होने इसके लिये बकायदा पीएम मोदी को बधाई भी की।

अगले दिन बदल गये सुर
लेकिन महज कुछ घंटे के बाद ही वरिष्ठ पत्रकार के सुर बदल गये, उन्होने ट्वीट कर सरकार के इस एक्शन पर कटाक्ष किया, उन्होने लिखा, डायल किये गये नंबर पर इस सम इन कमिंग कॉल की सुविधा नहीं है, कश्मीर के हर मोबाइल पर डायल करने पर यही रिकॉर्डेड जबाव आ रहा है,
और न्यूज चैनल से जो जानकारी मिल रही है, उसमें दिल्ली के दो नायकों की गाथा है, जी कश्मीर पर निर्णय का पहला शिकार लोकतंत्र हो गया।

दीपक चौरसिया का तंज
पुण्य प्रसून बाजपेयी के इस ट्वीट के बाद उन्हें जबरदस्त ट्रोल किया जा रहा है, चर्चित टीवी पत्रकार और न्यूज नेशन चैनल के प्राइम टाइम शो खोज खबर के एंकर दीपक चौरसिया भी इस मसले पर चुप नहीं रह सके,
उन्होने तंज भरे लहजे में उनके ट्वीट को री-ट्वीट कर लिखा, कल तो आप निर्णय की तारीफ कर रहे थे, आज क्या हो गया।