बॉलीवुड एक्ट्रेस ने दे दी गणतंत्र दिवस की बधाई, ट्रोेल होने के बाद कह रही ये बात
ईशा गुप्ता के ट्विटर हैंडल से 15 अगस्त के दिन जो पहला ट्वीट आया था, उसमें हिंदी में लिखा हुआ था, आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं... जय हिंद।
बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता को अपनी एक गलती की वजह से स्वतंत्रता दिवस के दिन ट्रोल होना पड़ा, हालांकि बाद में एक्ट्रेस ने बताया कि उनका ट्विटर हैंडल हैक हो गया था,दरअसल मामला ये है कि 15 अगस्त को सुबह-सुबह ईशा के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट हुआ, जिसमें स्वतंत्रता दिवस की जगह गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं लोगों को दी गई। बस इसी ट्वीट के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर ईशा को ट्रोल करना शुरु कर दिया, लेकिन बाद में ईशा ने एक और ट्वीट कर बताया कि उनका हैंडल हैक हो गया था।
पहला ट्विटर
ईशा गुप्ता के ट्विटर हैंडल से 15 अगस्त के दिन जो पहला ट्वीट आया था, उसमें हिंदी में लिखा हुआ था, आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं... जय हिंद।
इसके बाद एक्ट्रेस को लोगों ने ट्रोल करना शुरु कर दिया, जिसके बाद उन्होने तुरंत दूसरा ट्वीट किया और बताया कि उनका हैंडल हैक हो गया था।
दूसरा ट्वीट
ईशा ने अपने दूसरे ट्वीट में बताया कि उनका हैंडल हैक हो गया, कृपया उनके डीएम (डायरेक्टर मैसेज) को ना खोंले और ना ही किसी बात पर ध्यान दें, हालांकि उनके दोनों ट्वीट्स के बीत जो फासला था,
वो ईशा को ट्रोल कर गया, पहले ट्वीट पर लोगों ने उन्हें लिखा, ये स्वतंत्रता दिवस है मैडम, गणतंत्र दिवस नहीं।
वर्कफ्रंट
मालूम हो कि हाल ही में ईशा गुप्ता फिल्म वनडे में नजर आई थी, इस फिल्म में उनके साथ अनुपम खेर भी थे, फिलहाल ईशा एक वेब सीरीज में काम कर रही हैं,



