फुल एक्शन में मोदी सरकार, अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिये हो सकते हैं ये 4 बड़े ऐलान
आम बजट में फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने 2 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई वाले लोगों पर सरचार्ज बढा दिया था, विदेशी निवेशकों के लिये शर्ते आसान की जाएंगी।
केन्द्र की मोदी सरकार देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिये राहत पैकेज देने की तैयारी में है, कहा जा रहा है कि सरकार कभी भी इसका ऐलान कर सकती है, सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार मोदी सरकार ऑटो समेत 4 सेक्टर के लिये जल्द ही राहत पैकेज की घोषणा करेगी, इसके लिये पीएमओ में दो से तीन बैठक हो चुकी है।इन सेक्टर्स को राहत पैकेज
ऑटो सेक्टर के अलावा चार और सेक्टर्स के लिये राहत पैकेज की घोषणा हो सकती है, इनमें फाइनेंशियल सेक्टर, एमएसएमई, रियल एस्टेट, बैंक और एनबीएफसी शामिल है।
इसके साथ ही विदेशी निवेशकों के लिये शर्तें आसान की जाएगी, सूत्रों का दावा है कि फाइनेंशियल मार्केट के लिये भी सरकार कदम उठाएगी, फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टर्स को सरचार्ज से राहत देगी।
शर्ते आसान होगी
मालूम हो कि आम बजट में फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने 2 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई वाले लोगों पर सरचार्ज बढा दिया था, विदेशी निवेशकों के लिये शर्ते आसान की जाएंगी।
बैंक और एनबीएफसी पर खास फोकस होगा, सूत्रों के मुताबिक सरकार का बैंकों और नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विसेज पर खास फोकस होगा।
एमएसएमई को लेकर बड़ा ऐलान संभव
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को आसान शर्तों पर लोन के लिये खास इंतजाम किये जा सकते हैं, इसके साथ ही सरकार रोजगार देने वाले सेक्टर पर खास फोकस करेगी,
इसके लिये जल्द ही राहत पैकेज का ऐलान किया जा सकता है, ताकि अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढे।


