सैनी के शानदार प्रदर्शन के बाद गौतम गंभीर की खरी-खरी, दो दिग्गजों को सुना दी खरी-खोटी

गौतम गंभीर ने ट्विटर पर लिखा, टीम इंडिया के लिये डेब्यू करने के लिये नवदीप सैनी को बधाई, अपनी पहली गेंद डालने से पहले ही आपने बिशन सिंह बेदी और चेतन चौहान के रुप में दो विकेट ले लिये थे।

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर तेज गेंदबाज नवदीप सैनी के डेब्यू करने पर गदगद दिखे, उन्होने ट्वीट कर दो दिग्गजों पर निशाना साधा,
उन्होने पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी और चेतन चौहान को खरी-खोटी सुनाई, आपको बता दें कि नवदीप सैनी ने अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में जबरदस्त शुरुआत की, उन्होने पहले ही ओवर में दो लगातार विकेट हासिल किये।

गंभीर ने साधा निशाना 
गौतम गंभीर ने ट्विटर पर लिखा, टीम इंडिया के लिये डेब्यू करने के लिये नवदीप सैनी को बधाई, अपनी पहली गेंद डालने से पहले ही आपने बिशन सिंह बेदी और चेतन चौहान के रुप में दो विकेट ले लिये थे,
जिस खिलाड़ी के मैदान पर कदम रखने से पहले ही जिन्होने क्रिकेट करियर खत्म करने की बात कह दी हो, उस खिलाड़ी को डेब्यू करते देख उनके होश उड़ गये, शर्म आनी चाहिये।

गंभीर ने लड़ी सैनी की लड़ाई
मालूम हो कि गौतम गंभीर ने नवदीप सैनी की खूब मदद की, सैनी साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं, उनके पास क्रिकेट खेलने के जूते तक नहीं थे, तो गंभीर ने उन्हें जूते दिलाये,
फिर दिल्ली का ना होने की वजह से उन्हें टीम में खेलने को लेकर दिक्कत आई, तो गंभीर ने चयनकर्ताओं से बात की, और बाहरी खिलाड़ी होने के बावजूद उनके नाम पर विचार करने को कहा।

दिल्ली टीम में जगह
मालूम हो नवदीप मूल रुप से हरियाणा के हैं, दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) से जुड़ी किसी भी क्रिकेट लीग में उन्होने हिस्सा नहीं लिया था, जिसकी वजह से काफी विवाद हुआ,
चयनकर्ता उन्हें दिल्ली की टीम में जगह देने को तैयार नहीं थे, तो गंभीर अधिकारियों से भिड़ गये, और नवदीप को दिल्ली की टीम में जगह दिलाई।

सफलती की सीढी चढते गये सैनी 
युवा गेंदबाज ने भी गौतम गंभीर के भरोसे को सही साबित किया, उन्होने 2017-18 के घरेलू सीजन में कुल 34 विकेट हासिल किये, उनके इस प्रदर्शन ने उनके लिये कई दरवाजे खोल दिये,
पहले 2017 में उन्हें दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के साथ नेट गेंदबाज बनाकर भेजा गया, फिर अफगानिस्तान के खिलाफ एक मात्र टेस्ट मैच में जगह दी गई।