कृष्णप्पा गौतम का डबल धमाका, पहले बल्ले से मचाया कोहराम, 13 छक्के लगाये, फिर रिकॉर्ड तोड़ गेंदबाजी
बल्लेबाजी के बाद उन्होने गेंदबाजी में भी रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन किया, उन्होने 4 ओवर गेंदबाजी की जिसमें 8 विकेट अपने नाम करने में सफल रहे।
कृष्णप्पा गौतम ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को कर्नाटका प्रीमियर लीग में सिर्फ 39 गेंदों में ही शतक जड़ दिया, इसके बाद उन्होने गेंद से भी कमाल दिखाया और 8 विकेट हासिल किये, आपको बता दें कि गौतम केपीएल में बेलारे टसकर्स के लिये खेलते हैं, उन्होने शिवामोगन लायंस के खिलाफ ये रिकॉर्ड बनाया है।56 गेंदों में 134 रन
गौतम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गौतम ने 56 गेंदों में 134 रनों की धमाकेदार पारी खेली, इस पारी के दौरान उन्होने 13 बेहतरीन छक्के लगाये। उन्होने शिवामोगन लायंस के गेंदबाजों की जमकर क्लास ली,
विरोधी टीम के किसी भी गेंदबाज को उन्होने नहीं छोड़ा, सबकी धुनाई की।
गेंदबाजी में 8 विकेट
बल्लेबाजी के बाद उन्होने गेंदबाजी में भी रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन किया, उन्होने 4 ओवर गेंदबाजी की जिसमें 8 विकेट अपने नाम करने में सफल रहे, इस दौरान उन्होने सिर्फ 15 रन दिये,
गौतम के इस प्रदर्शन के दम पर उनकी टीम ने 70 रनों की बड़ी जीत हासिल की।
रिकॉर्ड
मैच के बाद कृष्णप्पा गौतम ने कहा कि मुझे ऐसे प्रदर्शन की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी, ना ही किसी और वो उम्मीद होगी, हमें समर्थन देने के लिये सभी का धन्यवाद,
आपको बता दें कि उनके गेंदबाजी के आंकड़े बड़ा रिकॉर्ड हो सकता है, लेकिन केपीएल मुकाबलों को आधिकारिक मान्यता प्राप्त नहीं है।


