रानू मंडल के बॉलीवुड एंट्री का खुला राज, इस वजह से हिमेश रेशमिया ने दिया मौका, वीडियो

वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
रिएलिटी शो के इस प्रोमो वीडियो में दिख रहा है कि शो में जैसे ही रानू मंडल पहुंचती हैं, वहां मौजूद लोग उनका सम्मान करते हैं।

पश्चिम बंगाल के एक रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर गुजारा करने वाली रानू मंडल रातों-रात स्टार बन चुकी हैं, हालांकि सुपरस्टार बनने से पहले रानू का सफर काफी मुश्किलों भरा रहा है, यहां तक कि उनके पास रहने के लिये घर तक नहीं था, इन बातों का खुलासा उन्होने खुद ही सोनी टीवी के एक शो में किया, इसके अलावा रानू ने एक जबरदस्त गाना भी गाया, जिसे सुनकर जावेद अली जैसे सिंगर भी हैरान रह गये।

पेट पालने के लिये स्टेशन पर गाती थी 
रिएलिटी शो के इस प्रोमो वीडियो में दिख रहा है कि शो में जैसे ही रानू मंडल पहुंचती हैं, वहां मौजूद लोग उनका सम्मान करते हैं, इसके बाद शो को होस्ट जय भानुशाली रानू मंडल से पूछते हैं,
कि वो स्टेशन पर गाना क्यों गाती थी, तो उन्होने बताया कि मेरे पास रहने के लिये घर नहीं था, मैं स्टेशन  पर अपना पेट पालने के लिये गाना गाती थी, गाना सुनने के बाद कोई मुझे बिस्कुट देता, तो कोई खाना और कोई पैसा दे देता था, इसके बाद रानू मंडल ने जावेद अली के कहने पर प्यार का नगमा भी गाया।

हिमेश रेशमिया प्रभावित
रानू मंडल की आवाज और उनकी प्रतिभा को देखकर हिमेश रेशमिया काफी प्रभावित हुए, इसके साथ ही उन्होने रानू मंडल को अपनी आने वाली फिल्म में एक गाना गाने का ऑफर दिया,
रानू मंडल से अपनी फिल्म के लिये अनुरोध करते हुए हिमेश ने कहा कि आप बहुत सुरीला गाती हैं, प्लीज आप मेरे फिल्म के लिये एक गाना गा दीजिए।

हिमेश ने क्या कहा 
इसके साथ ही हिमेश रेशमिया ने कहा कि मुझसे सलमान भाई के पापा सलीम अंकल ने कहा था कि अगर कोई टैलेंट दिखे, तो उसे आगे लाने की पूरी कोशिश करो,
इसलिये मैं आपसे अनुरोध करता हूं, कि आर मेरी फिल्म में एक गाना गाएं। वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें