INX मीडिया केस- इस महिला की वजह से लपेटे में आये चिदंबरम, ऑफिस में मुलाकात, फिर हुई थी 'डील'
INX मीडिया केस- इस महिला की वजह से लपेटे में आये चिदंबरम, ऑफिस में मुलाकात, फिर हुई थी 'डील'
ईडी को दिये बयान में इंद्राणी मुखर्जी ने कहा कि चिदंबरम ने पीटर मुखर्जी से बातचीत की, और एफडीआई वाली आईएनएक्स मीडिया की अर्जी की प्रति पीटर ने उन्हें सौंप दी।
पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता पी चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया घोटाला मामले में सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है, उनकी अग्रिम जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया था, चिदंबरम पर शिकंजा कसने के पीछे इंद्राणी मुखर्जी और पीटर मुखर्जी के बयान हैं, आईएनएक्स मीडिया के प्रमोटर्स मुखर्जी दंपत्ति के दिये बयान कांग्रेस नेता के खिलाफ जांच एजेंसियों को मजबूत आधार बने हैं।
क्या कहा था इंद्राणी ने सूत्रों का दावा है कि जांच एजेंसी को दिये बयान में इंद्राणी मुखर्जी ने कहा था कि आईएनएक्स मीडिया की अर्जी फॉरेन इनवेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड (एफआईपीबी) के पास थी,
इंद्राणी ने बताया था कि उन्होने पति पीटर मुखर्जी और कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ वित्त मंत्री के ऑफिस नॉर्थ ब्लॉक में जाकर मुलाकात की थी।
सबूत के तौर पर पेशईडी को दिये बयान में इंद्राणी मुखर्जी ने कहा कि चिदंबरम ने पीटर मुखर्जी से बातचीत की, और एफडीआई वाली आईएनएक्स मीडिया की अर्जी की प्रति पीटर ने उन्हें सौंप दी,
एफआईपीबी की मंजूरी के बदले तत्कालीन मंत्री चिदंबरम ने पीटर से कहा कि उनके बेटे कार्ति के बिजनेस में मदद करनी होगी, ईडी ने इस बयान को चार्जशीट में दायर किया है, जिसे कोर्ट में भी सबूत के तौर पर पेश किया गया।
रकम का खुलासा नहीं
प्रवर्तन निदेशालय ने कोर्ट में जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक इंद्राणी ने चिदंबरम को कितनी रकम रिश्वत के तौर पर दी थी, इसका खुलासा नहीं हुआ था,
जांच एजेंसी के अनुसार एफआईपीबी की मंजूरी के बाद 2008 में जब अनियमितताओं की बात सामने आई तो, पीटर ने चिदंबरम से मिलने की कोशिश की, तब चिदंबरम वित्त मंत्री थे, तब पीटर मुखर्जी ने कहा था कि कथित अनियमितताओं से संबंधित परेशानी को कार्ति की सलाह और मदद से सुलझाया जा सकता है, क्योंकि उनके पिता ही वित्त मंत्री हैं।
10 लाख डॉलर रिश्वत का आरोपपी चिदंबरम के अलावा उनके बेटे कार्ति चिदंबरम के खिलाफ भी ये आरोप है कि उन्होने आईएनएक्स मीडिया के खिलाफ संभावित जांच को रुकवाने के लिये 10 लाख डॉलर की मांग की थी,
इस मामले में कार्ति चिदंबरम को बीते साल 28 फरवरी को गिरफ्तार भी किया गया था, सीबीआई पूछताछ में इंद्राणी ने बताया था कि कार्ति ने उनसे पैसों की मांग की थी, ये सौदा दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में तय हुआ था, फिलहाल इंद्राणी अपनी बेटी शीना बोरा मर्डर केस में जेल में बंद है।