जया प्रदा ने सीएम योगी से की अपील, अखिलेश यादव को हद में रहने की नसीहत

जया प्रदा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान मेरे ऊपर उन्होने टिप्पणी की हिम्मत की थी, सांसद बनने के बाद वो संसद की गरिमा भूल बैठे और सांसद रमा देवी के खिलाफ सड़क छाप रोमियो की तरह टिेप्पणी की।

मुरादाबाद में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिये बीजेपी नेता और पूर्व एक्ट्रेस जया प्रदा पहुंची, जहां उन्होने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और आजम खान पर जमकर बरसीं, उन्होने कहा कि अखिलेश यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को रामपुर में धरने के लिये उकसाकर दंगा भड़काने की कोशिश की है, वो शांति सौहार्द्र भंग करना चाहते हैं, उन्होने सीएम योगी से अपील करते हुए कहा कि अखिलेश यादव के खिलाफ दंगा भड़काने के प्रयास का मामला दर्ज होना चाहिये।

असली चेहरा दिख गया 
जया प्रदा ने अखिलेश यादव पर बोलते हुए कहा कि वो किसी प्रदेश के मुख्यमंत्री या मुखिया नहीं है, अब सिर्फ एक पार्टी के अध्यक्ष हैं, उन्हें अपनी हद में रहना जरुरी है,
रामपुर को लेकर जो कुछ भी हुआ, उससे अखिलेश यादव का असली चेहरा सामने आ गया, अखिलेश बिना सत्ता के नहीं रह सकते।

शर्म आनी चाहिये आजम खान को 
आजम खान के जौहर यूनिवर्सिटी से चोरी की किताबें बरामद होने के बाद जया प्रदा ने कहा कि 6 महीने पहले मदरसा आलिया विश्वविद्यालय के शिक्षक ने चोरी की शिकायत की थी,
जिस पर कार्रवाई हुई है, ढाई हजार किताबें बरामद की गई है, चोरी पर शर्म आने के बजाय आजम खान पुलिस-प्रशासन को कोस रहे हैं, उनके ऊपर कई मामले लगे हैं, उन्होने गरीबों का जमीन कब्जाया है।

गरिमा भूले आजम
जया प्रदा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान मेरे ऊपर उन्होने टिप्पणी की हिम्मत की थी, सांसद बनने के बाद वो संसद की गरिमा भूल बैठे और सांसद रमा देवी के खिलाफ सड़क छाप रोमियो की तरह टिेप्पणी की,
जो शर्मनाक है, आजम की पत्नी भी उनका विरोध नहीं करती हैं, तंजीम फातिमा मेरी भाभी जैसी हैं, लेकिन महिला होने के बावजूद महिलाओं का समर्थन नहीं करती हैं, तीन तलाक बिल के पारित होने के दौरान वो राज्यसभा में मौजूद नहीं थी।